गांधी बाजार संडे मार्केट:मलयालम सिनेमा में डेब्यू करेंगे बाबिल खान, मेकर्स ने जारी किया फर्स्ट लुक पोस्टर

बाबिल खान अब मलयालम सिनेमा में डेब्यू करने जा रहे हैं। दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल की पहली मलयालम फिल्म का पोस्टर गांधी बाजार संडे मार्केट रखा गया है। मेकर्स ने हाल ही में फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी कर इसकी आधिकारिक घोषणा की। हालांकि बाद में यह पोस्टर सोशल मीडिया से हटा लिया गया।
गुरुकृपा प्रोडक्शंस ने घोषणा की
फिल्म का निर्माण गुरुकृपा प्रोडक्शंस के बैनर तले किया जा रहा है। मेकर्स ने घोषणा करते हुए लिखा एक नई कहानी की शुरुआत एक दमदार नए चेहरे के साथ। बॉलीवुड स्टार बाबिल खान का मलयालम सिनेमा में स्वागत करते हुए हमें गर्व हो रहा है। जानकारी के मुताबिक फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है।
अपर्णा बालमुरली समेत कई कलाकार होंगे शामिल
फिल्म में बाबिल खान के साथ अपर्णा बालमुरली का भी अहम किरदार नजर आया। इसके अलावा निखिल नायर, दीपक परम्बोल, जॉनी एंटनी, सुधीर करमना, जगदीश, उन्नी राजा, जयशंकर और अथमिया राजन भी फिल्म का हिस्सा हैं।
बाबू जनार्दन होंगे निर्देशक
फिल्म के निर्देशक बाबू जनार्दन कर रहे हैं। इससे पहले वे 'बॉम्बे मार्च 12', 'लिस्मायुडे वीडियो' और 'गॉड फॉर सेल' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने 'वर्णपाकिट्टू', 'सिटी ऑफ गॉड' और 'थलप्पावु' जैसी फिल्मों में काम किया है।
ये भी पढ़ें: Desi Bling : दुबई के रईस भारतीयों की दुनिया दिखाएगा शो, करण-तेजस्वी के नए शो ‘देसी ब्लिंग’ का ट्रेलर जारी
टेक्निकल टीम में कई बड़े नाम शामिल हैं
फिल्म के संगीत की जिम्मेदारी नंदगोपन वी. संभाल रहे हैं। वहीं सिनेमैटोग्राफी फाजिल नाजर और एडिटिंग सूरज ईएस करेंगे। हालांकि मेकर्स ने अभी तक फिल्म की कहानी से जुड़ी ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है।
ये भी पढ़ें: Trisha Krishnan : कमल हसन-रजनीकांत की फिल्म 'KH x RK' में दिख सकती हैं तृषा कृष्णन!
बाबिल का सफर 'काला' से शुरू हुआ था
बाबिल खान ने अपने अभिनय की शुरुआत 2022 में आई कला से की थी जिसमें उनके साथ तृप्ति डिमरी नजर आई थीं। इसके बाद वे फ्राइडे नाइट प्लान, लॉगआउट और द रेलवे मेन जैसे प्रोजेक्ट्स में दिखाई देंगे। अब मलयालम सिनेमा में उनका यह नया कदम काफी चर्चा में है।












