Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पाकिस्तानी सेना के काफिले पर आत्मघाती हमला, 16 सैनिकों की मौत, कई घायल; हमलावर ने विस्फोटक लदी गाड़ी से मारी टक्कर

Follow on Google News
पाकिस्तानी सेना के काफिले पर आत्मघाती हमला, 16 सैनिकों की मौत, कई घायल; हमलावर ने विस्फोटक लदी गाड़ी से मारी टक्कर

शनिवार को पाकिस्तान के उत्तर वजीरिस्तान जिले में हुए एक भीषण आत्मघाती हमले में कम से कम 16 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई और दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें बच्चे और आम नागरिक भी शामिल हैं। स्थानीय सरकारी अधिकारियों और पुलिस ने इस हमले की पुष्टि AFP न्यूज एजेंसी से की है।

विस्फोटक लदी गाड़ी से सैन्य काफिले पर हमला

एक स्थानीय सरकारी अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर बताया, “एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदी गाड़ी को सेना के काफिले में टक्कर मार दी।”

पहले 13 सैनिकों की मौत की जानकारी मिली थी, लेकिन बाद में यह आंकड़ा बढ़कर 16 तक पहुंच गया।

रिहायशी इलाका भी आया चपेट में

विस्फोट इतना भीषण था कि इसके चलते दो घरों की छतें भी ढह गईं, जिससे 6 मासूम बच्चे घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि धमाका काफी करीब के रिहायशी क्षेत्र में हुआ, जिससे आम लोगों की जान-माल को भी नुकसान पहुंचा।

हाफिज गुल बहादुर गुट ने ली जिम्मेदारी

इस आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी हाफिज गुल बहादुर समूह ने ली है, जो तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) का एक गुट है। यह गुट पहले भी सुरक्षा बलों पर कई हमले कर चुका है और इसे पाकिस्तानी तालिबान का सबसे खतरनाक धड़ा माना जाता है।

अफगानिस्तान की सीमा से सटे इलाकों में बढ़ रही हिंसा

2021 में तालिबान के काबुल पर नियंत्रण के बाद से पाकिस्तान के लिए अफगान सीमा क्षेत्र एक बार फिर आतंक का गढ़ बन गया है। इस्लामाबाद का आरोप है कि अफगान तालिबान अपने इलाके को पाकिस्तान विरोधी आतंकी संगठनों के लिए सुरक्षित पनाहगाह बनने दे रहा है, हालांकि तालिबान इस आरोप को नकारता है।

2025 में अब तक 290 से ज्यादा मौतें

AFP के आंकड़ों के अनुसार, 2025 की शुरुआत से अब तक पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान क्षेत्रों में आतंकी हमलों में करीब 290 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें ज्यादातर सुरक्षा बलों के जवान शामिल हैं।

Wasif Khan
By Wasif Khan

फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

Latest Posts