Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मोटा कहने पर हत्या :10वीं के छात्र ने अपनी ही क्लास के दोस्त का मर्डर किया, जानें पूरा मामला

शुक्रवार को स्कूल की छुट्टी के बाद दोनों छात्र घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में दोनों का आमना-सामना हुआ। पुरानी बात को लेकर फिर बहस शुरू हो गई।
10वीं के छात्र ने अपनी ही क्लास के दोस्त का मर्डर किया, जानें पूरा मामला

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र में 10वीं के दो छात्रों के बीच पुरानी रंजिश खूनी संघर्ष में बदल गई। स्कूल के बाहर हुए विवाद में एक छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जबकि दूसरा छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना तिल्दा थाना क्षेत्र के सासाहोली गांव की है। मृतक की पहचान 16 वर्षीय अमन यदु के रूप में हुई है।

बोर्ड परीक्षा के दौरान शुरू हुआ था विवाद

जानकारी के अनुसार, अमन यदु और आरोपी छात्र एक ही गांव के रहने वाले थे। दोनों के घर करीब 400 मीटर की दूरी पर स्थित हैं और पहले अच्छे दोस्त माने जाते थे। दोनों ने सासाहोली के सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल से 10वीं की पढ़ाई की थी। बताया जा रहा है कि कुछ महीने पहले बोर्ड परीक्षा के दौरान आरोपी छात्र ने अमन को मोटा कहकर चिढ़ाया था। यह बात अमन के दिल पर लग गई और तभी से दोनों के रिश्तों में खटास आ गई थी। समय के साथ यह नाराजगी बढ़ती गई और दोनों के बीच बातचीत लगभग बंद हो गई।

स्कूल की छुट्टी के बाद हुआ आमना-सामना

शुक्रवार को स्कूल की छुट्टी के बाद दोनों छात्र घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में दोनों का आमना-सामना हुआ। पुरानी बात को लेकर फिर बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ी और मामला मारपीट तक पहुंच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों छात्रों के बीच काफी देर तक विवाद चलता रहा। किसी को अंदाजा नहीं था कि यह झगड़ा इतना खतरनाक रूप ले लेगा।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: टायर ब्लास्ट से हवा में उड़े हेल्पर की मौके पर हुई मौत,3 गंभीर रूप से हुए घायल

चाकू निकलते ही पलट गया पूरा घटनाक्रम

पुलिस जांच में सामने आया है कि विवाद के दौरान अमन अपने साथ सब्जी काटने वाला चाकू लेकर आया था। उसने गुस्से में आरोपी छात्र के गले पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया।

हमले के बाद आरोपी छात्र ने किसी तरह अमन के हाथ से चाकू छीन लिया। इसके बाद उसने अमन पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। चाकू के वार अमन के सीने और गर्दन पर लगे, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों छात्रों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने अमन को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: दंतेवाड़ा के दुर्गम गांवों में पहली बार पहुंचे कलेक्टर, इंद्रावती नदी पार कर 8 किमी पैदल चले

आरोपी छात्र भी अस्पताल में भर्ती

घटना के दौरान आरोपी छात्र भी घायल हुआ है। उसके गले पर चोट आई है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने अस्पताल में उसकी निगरानी बढ़ा दी है और स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी।

पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना की सूचना मिलते ही तिल्दा नेवरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आसपास के लोगों और चश्मदीदों के बयान दर्ज कर रही है। एक मामूली ताने से शुरू हुआ विवाद जिस तरह हत्या तक पहुंच गया, उसने पूरे सासाहोली गांव को झकझोर कर रख दिया है। मृतक छात्र के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक का माहौल है।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Latest Posts