Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

CG NEWS: टायर ब्लास्ट से हवा में उड़े हेल्पर की मौके पर हुई मौत,3 गंभीर रूप से हुए घायल

जेसीबी टायर में हवा भरते समय हुआ जोरदार ब्लास्ट,हेल्पर, मौके पर मौत 3 घायल प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक धमाके के बाद हेल्पर उमाकांत कौशिक करीब 15 फीट तक हवा में उछल गया। जमीन पर गिरते ही वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि विस्फोट के कारण उसका जबड़ा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
टायर ब्लास्ट से हवा में उड़े हेल्पर की मौके पर हुई मौत,3 गंभीर रूप से हुए घायल

RAIPUR NEWS। निर्माणाधीन कॉलोनी में जेसीबी के टायर में हवा भरना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुआ। टायर में अचानक हुए विस्फोट ने ऐसा कहर बरपाया कि हेल्पर करीब 15 फीट हवा में उछल गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जेसीबी चालक, पंचर मैकेनिक समेत तीन लोग घायल हो गए। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसने हादसे की भयावहता को उजागर कर दिया है।

टायर ब्लास्ट में गई जान

निर्माणाधीन फॉर्च्यून एलिमेंट कॉलोनी में शुक्रवार को जेसीबी के टायर की मरम्मत के दौरान बड़ा हादसा हो गया। पंचर ठीक करने के बाद टायर में हवा भरी जा रही थी, तभी अचानक तेज धमाके के साथ टायर फट गया। धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि पास खड़ा हेल्पर कई फीट दूर जा गिरा।


15 फीट हवा में उछला युवक

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक धमाके के बाद हेल्पर उमाकांत कौशिक करीब 15 फीट तक हवा में उछल गया। जमीन पर गिरते ही वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि विस्फोट के कारण उसका जबड़ा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

मृतक की हुई पहचान

हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान 22 वर्षीय उमाकांत कौशिक के रूप में हुई है। वह सीपत क्षेत्र का निवासी था और निर्माण स्थल पर हेल्पर का काम कर रहा था।

तीन अन्य लोग घायल

घटना में जेसीबी चालक भूपेंद्र राव, पंचर मैकेनिक ओसामा और अमृत यादव भी घायल हुए हैं। हादसे के बाद सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में टायर फटने के बाद हेल्पर, मैकेनिक और अन्य लोग जोरदार धमाके की चपेट में आते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो ने सुरक्षा मानकों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलने पर चकरभाठा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हादसा तकनीकी खराबी से हुआ या सुरक्षा नियमों की अनदेखी इसकी वजह बनी।


क्यों फटते हैं भारी वाहनों के टायर?

विशेषज्ञों के अनुसार जेसीबी, ट्रक और अन्य भारी वाहनों के टायर हवा भरते समय कई कारणों से फट सकते हैं।

1. क्षतिग्रस्त टायर: टायर में पहले से कट, दरार या अंदरूनी नुकसान होने पर दबाव बढ़ने से विस्फोट हो सकता है।

2. जरूरत से ज्यादा हवा:  निर्धारित सीमा से अधिक हवा भरने पर टायर दबाव नहीं झेल पाता।

3. रिम या बीड में खराबी: रिम खराब होने या टायर सही तरीके से फिट न होने पर टायर फेल हो सकता है।

4. पंचर मरम्मत में लापरवाही: मरम्मत की गई जगह कमजोर होने पर दबाव बढ़ने से ब्लास्ट की आशंका रहती है।

 5. पुराना और घिसा टायर: अत्यधिक उपयोग के कारण टायर की मजबूती कम हो जाती है और वह अचानक फट सकता है।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts