People's Update
Thursday, March 12, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Thursday, March 12, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    ईरान का बहरीन पर बड़ा अटैक, इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास के इलाके में लगी भीषण आग
    नोएडा के फेज-2 में एक निजी कंपनी की तीसरी मंजिल में लगी आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम
    ईरान का बहरीन पर बड़ा अटैक, इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास के इलाके में लगी भीषण आग
    नोएडा के फेज-2 में एक निजी कंपनी की तीसरी मंजिल में लगी आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम
    IRGC ने हिजबुल्लाह के सहयोग से ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 का 40वां चरण किया शुरू
    स्पेन के साथ व्यापारिक रिश्ते खत्म कर सकते हैं: ट्रंप
    मिडिल ईस्ट के लिए आज एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस की 58 फ्लाइट्स उड़ान भरेंगी
    अंतर्राष्ट्रीय
    ईरान

    भारत आ रहे थाई कार्गो शिप पर हमला :होर्मुज स्ट्रेट में प्रोजेक्टाइल से लगी आग, विदेश मंत्रालय ने जताई चिंता; जानें क्या कहा?

    होर्मुज जलडमरूमध्य में भारत के कांडला बंदरगाह की ओर जा रहे थाई कार्गो शिप मयूरी नारी पर अनजान प्रोजेक्टाइल से हमला हुआ। जहाज में आग लग गई और 23 में से 20 क्रू मेंबर को बचा लिया गया, जबकि तीन अब भी फंसे हैं। घटना के बाद भारत ने कमर्शियल शिपिंग को निशाना बनाए जाने पर चिंता जताई है।
    Publish Date: 12 Mar 2026, 8:51 AM (IST)Reading Time: 6 Minute Read
    Follow on Google News
    AI जनरेटेड सारांश
      यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

      तेहरान। मिडिल ईस्ट के बेहद अहम समुद्री मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य में भारत की ओर आ रहे एक कार्गो जहाज पर हमला होने की घटना सामने आई है। यह जहाज गुजरात के कांडला पोर्ट की ओर जा रहा था, तभी अचानक एक अनजान प्रोजेक्टाइल उससे टकरा गया। इस टक्कर के बाद जहाज में आग लग गई। जहाज पर कुल 23 क्रू मेंबर मौजूद थे, जिनमें से 20 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया, जबकि तीन क्रू मेंबर गायब बताए जा रहे हैं। इस हमले के बाद भारत ने कमर्शियल शिपिंग को निशाना बनाए जाने पर गंभीर चिंता जताई है।

      इस घटना ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा को लेकर नई चिंता पैदा कर दी है। खासकर इसलिए क्योंकि यह हमला दुनिया के सबसे व्यस्त और रणनीतिक समुद्री मार्गों में से एक पर हुआ है।

      किस जहाज को बनाया गया निशाना?

      हमले का शिकार हुए जहाज की पहचान मयूरी नारी (Mayuri Nari) नाम के कार्गो शिप के रूप में हुई है। शिप ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, यह जहाज थाईलैंड का है और इसका संचालन प्रेशियस शिपिंग कंपनी द्वारा किया जाता है।

      जहाज से जुड़ी अहम जानकारी

      जहाज का नाम: मयूरी नारी

      लंबाई: करीब 178 मीटर

      वजन: लगभग 30,000 टन

      गंतव्य: भारत का कांडला बंदरगाह (गुजरात)

      कुल क्रू मेंबर: 23

      यह जहाज ओमान के उत्तरी तट के पास से गुजर रहा था और भारत की ओर बढ़ रहा था।

      [featured type="Featured"]

      अनजान प्रोजेक्टाइल से टकराया जहाज

      रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना 11 मार्च को हुई। रॉयल थाई नेवी और यूके मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (UKMTO) दोनों ने पुष्टि की है कि जहाज पर किसी अनजान प्रोजेक्टाइल से हमला हुआ था। यह प्रोजेक्टाइल सीधे जहाज से टकराई, जिससे जहाज के हिस्सों में भारी नुकसान हुआ और उसमें आग लग गई।

      इंटरनेशनल मैरीटाइम ऑर्गनाइजेशन ने जहाज के नंबर और संरचना की जांच की, जो उनके आर्काइव में मौजूद तस्वीरों से मेल खाते हैं। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि हमला किसने किया और इसमें किस तरह के हथियार का इस्तेमाल हुआ।

      कहां हुआ हमला?

      हमला ओमान के उत्तरी तट से करीब 11 नॉटिकल मील दूर हुआ। शिप ट्रैकिंग वेबसाइट्स के अनुसार, उस समय जहाज बहुत धीमी गति से आगे बढ़ रहा था। बताया गया कि, जहाज की स्पीड करीब एक नॉटिकल मील प्रति घंटा से थोड़ी ज्यादा थी। इसी दौरान अचानक प्रोजेक्टाइल जहाज से टकरा गई और जहाज में आग लग गई।

      भारत ने जताई चिंता

      इस घटना के बाद भारत सरकार ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत को इस हमले की जानकारी मिली है और यह बेहद चिंताजनक है।

      उन्होंने कहा कि, हमें 11 मार्च को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में थाई कार्गो शिप मयूरी नारी पर हुए हमले की खबर मिली है। यह जहाज गुजरात के कांडला बंदरगाह की ओर जा रहा था। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के दौरान कार्गो जहाजों को निशाना बनाना बेहद गंभीर बात है।

      Uploaded media

      विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस तरह के हमलों में पहले भी कई लोगों की जान जा चुकी है। भारत ने साफ कहा कि कमर्शियल जहाजों और निर्दोष नागरिकों को निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए।

      ईरान की IRGC ने क्या कहा?

      इस हमले को लेकर ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) का भी बयान सामने आया है। IRGC के नेवी कमांडर अलीरेजा तंगसिरी ने दावा किया कि,

      लाइबेरियाई ध्वज वाले कंटेनर जहाज एक्सप्रेस रोम

      थाई कार्गो शिप मयूरी नारी

      इन दोनों जहाजों को इसलिए निशाना बनाया गया क्योंकि उन्होंने चेतावनी के बावजूद होर्मुज जलडमरूमध्य में प्रवेश किया। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र से गुजरने वाले जहाजों को ईरान से अनुमति लेनी होगी।

      3 क्रू मेंबर लापता

      घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद समुद्री सुरक्षा एजेंसियों ने बचाव अभियान शुरू किया। रेस्क्यू में ओमानी नेवी, रॉयल थाई नेवी और यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस शामिल है। बचाव अभियान के दौरान 20 क्रू मेंबर को सुरक्षित निकाल लिया गया। हालांकि, तीन लोग अभी भी जहाज पर मौजूद बताए जा रहे हैं और उन्हें निकालने की कोशिश जारी है।

      यह भी पढ़ें: US-Israel-Iran War : अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा दावा-मैं जब चाहूं, ईरान युद्ध खत्म हो जाएगा

      जांच में जुटी एजेंसियां

      हमले में इस्तेमाल किए गए प्रोजेक्टाइल की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। रॉयल थाई नेवी ने कहा है कि, इस हमले की पूरी जांच की जा रही है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि-

      • हमला किसने किया?
      • प्रोजेक्टाइल किस प्रकार का था?
      • क्या यह ड्रोन या मिसाइल हमला था?
      • क्या जहाज को जानबूझकर निशाना बनाया गया?

      अब तक किसी देश या संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

      क्यों महत्वपूर्ण है होर्मुज जलडमरूमध्य?

      होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे अहम समुद्री मार्गों में से एक है। यह पर्शियन गल्फ और ओमान की खाड़ी को जोड़ता है।

      इसकी अहमियत

      • दुनिया के तेल व्यापार का बड़ा हिस्सा यहीं से गुजरता है।
      • वैश्विक ऊर्जा सप्लाई का महत्वपूर्ण मार्ग।
      • एशिया और यूरोप के बीच व्यापार का प्रमुख रास्ता।

      रिपोर्ट्स के अनुसार, दुनिया की लगभग 20% तेल सप्लाई इसी रास्ते से होकर गुजरती है। इसलिए यहां किसी भी तरह का हमला वैश्विक अर्थव्यवस्था और ऊर्जा बाजार को प्रभावित कर सकता है।

      [breaking type="Breaking"]

      क्षेत्र में पहले से बढ़ा हुआ है तनाव

      मिडिल ईस्ट में पिछले कुछ समय से तनाव बढ़ा हुआ है। रिपोर्ट्स के अनुसार, हाल ही में ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद क्षेत्र में हालात संवेदनशील बने हुए हैं। इसी वजह से सुरक्षा कारणों से कई बार जहाजों की आवाजाही भी प्रभावित हुई है। बताया जा रहा है कि, इस समय इस समुद्री मार्ग से बहुत कम जहाज गुजर रहे हैं।

      यह भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट युद्ध से डगमगाया UAE : बुर्ज खलीफा-पाम जुमैराह के 5 स्टार होटल के किराए में भारी गिरावट

      अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिए खतरा

      समुद्री विशेषज्ञों का मानना है कि, अगर इस तरह के हमले बढ़ते हैं तो इसका असर वैश्विक व्यापार पर पड़ सकता है। इसके कई कारण हैं-

      • तेल और गैस सप्लाई बाधित हो सकती है।
      • शिपिंग कंपनियों की लागत बढ़ सकती है।
      • बीमा प्रीमियम महंगे हो सकते हैं।
      • अंतरराष्ट्रीय व्यापार धीमा पड़ सकता है।

      Peoples Update

      People's Update

      PeoplesUpdate

      Peopleupdate

      Strait of Hormuz

      Ministry of External Affairs of India

      US Israel Iran war

      Stay Updated!
      Join our WhatsApp channel for latest news
      →
      Manisha Dhanwani
      By Manisha Dhanwani

      मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

      Related Posts

      icon

      Latest Posts

      प्रेमानंद महाराज से प्रभावित नाबालिग छोड़ा अपना घर , चिट्ठी में लिखा—‘महाराज जी… आपके चरणों में आ रहा हूं’

      प्रेमानंद महाराज से प्रभावित नाबालिग छोड़ा अपना घर , चिट्ठी में लिखा—‘महाराज जी… आपके चरणों में आ रहा हूं’

      मछली मार्केट के पास 400 झुग्गियां जलकर खाक, सैकड़ों परिवार बेघर

      दिल्ली के उत्तम नगर में लगी भीषण आग :मछली मार्केट के पास 400 झुग्गियां जलकर खाक, सैकड़ों परिवार बेघर

      आईएएस के फार्म हाउस में जुआ अड्डा का खुलासा! आठ जिलों तक फैला नेटवर्क

      आईएएस के फार्म हाउस में जुआ अड्डा का खुलासा! आठ जिलों तक फैला नेटवर्क

      खाड़ी देशों पर हमले तुरंत रोकने की मांग, रूस-चीन ने वोटिंग से बनाई दूरी

      UNSC में ईरान के खिलाफ प्रस्ताव पास :खाड़ी देशों पर हमले तुरंत रोकने की मांग, रूस-चीन ने वोटिंग से बनाई दूरी

      Air India-IndiGo चलाएंगी स्पेशल फ्लाइट्स, फंसे यात्रियों की होगी घर वापसी

      मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत की पहल :Air India-IndiGo चलाएंगी स्पेशल फ्लाइट्स, फंसे यात्रियों की होगी घर वापसी

      कौन है जम्मू-कश्मीर के पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला पर गोली चलाने वाला कमल सिंह जामवाल?

      ‘मैं उन्हें 20 साल से मारना चाहता था…’कौन है जम्मू-कश्मीर के पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला पर गोली चलाने वाला कमल सिंह जामवाल?

      इंदौर में पिछले पांच साल में डायलिसिस के 59 फीसदी मरीज बढ़े

      Peoples Update Special :इंदौर में पिछले पांच साल में डायलिसिस के 59 फीसदी मरीज बढ़े

      सिंहस्थ 2028 : बिजली, पानी और सीवेज नेटवर्क पर खर्च होंगे 2,800 करोड़ रुपए

      Peoples Update Special :सिंहस्थ 2028 : बिजली, पानी और सीवेज नेटवर्क पर खर्च होंगे 2,800 करोड़ रुपए

      मेष से मीन तक कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन?

      Aaj ka Rashifal 12 March 2026: मेष से मीन तक कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन?

      आपराधिक रिकॉर्ड देख हाईकोर्ट ने खारिज की रीवा के यूट्यूबर की अग्रिम जमानत

      High Court News : आपराधिक रिकॉर्ड देख हाईकोर्ट ने खारिज की रीवा के यूट्यूबर की अग्रिम जमानत

      Peoples Update

      एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

        Popular Categories

        • Lifestyle
        • Auto
        • Entertainment
        • National
        • Health

        Useful Tools

        • SIP Calculator
        • Personal Loan Calculator
        • Car Loan Calculator
        • Education Loan Calculator
        • Income Tax Calculator

        Other Links

        • Home
        • Videos
        • Reels
        • Story
        • E-Paper

        • About Us
        • Contact Us
        • Privacy Policy
        • Career
        • Disclaimer
        • Advertise With Us
        • Complaint Redressal
        • Sitemap

        Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

        You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....