Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

एमपी में आज शाम दिखेगा International Space Station, बिना दूरबीन के देख सकेंगे

मध्यप्रदेश के नागरिकों और खगोल प्रेमियों के लिए 2 अक्टूबर की शाम आसमान में एक अद्भुत खगोलीय नजारा देखने का अवसर रहेगा। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) शुक्रवार शाम मध्यप्रदेश के आसमान से गुजरेगा और इसे बिना किसी दूरबीन के नग्न आंखों से देखा जा सकेगा।
एमपी में आज शाम दिखेगा International Space Station, बिना दूरबीन के देख सकेंगे
एमपी में आज शाम दिखेगा International Space Station

सोहागपुर। यह जानकारी स्टारगेज़िंग इंडिया द्वारा साझा की गई है, जो मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के सहयोग से एस्ट्रो विलेज परियोजना के माध्यम से लोगों को खगोलीय घटनाओं के प्रति जागरूक कर रहा है। ISS शाम 6:48 बजे उत्तर-पश्चिम दिशा से दिखाई देगा और 6:52 बजे लगभग सिर के ऊपर 87 डिग्री की ऊंचाई पर पहुंचकर दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर बढ़ेगा।

6:48 बजे से दिखाई देगा ISS

जानकारी के अनुसार ISS शाम 6:48 बजे उत्तर-पश्चिम दिशा से दिखाई देना शुरू होगा और करीब 6:52 बजे यह लगभग सिर के ऊपर 87 डिग्री की ऊंचाई पर पहुंचेगा। इस दौरान यह उत्तर-पश्चिम से दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर तेजी से बढ़ता हुआ दिखाई देगा और शाम 6:53 बजे दक्षिण-पूर्व दिशा में पृथ्वी की छाया में प्रवेश करने के बाद नजरों से ओझल हो जाएगा।

ये भी पढ़ें: मतदाता जागरूकता अभियान, सारिका घारू ने राज्य निर्वाचन आयोग को सौंपी रिपोर्ट

-3.8 मैग्नीट्यूड की होगी चमक

ISS की चमक इस दौरान लगभग -3.8 मैग्नीट्यूड बताई गई है। इसके कारण यह आसमान में दिखाई देने वाले कई चमकीले तारों से भी अधिक चमकदार नजर आएगा। इसे खुले आसमान में तेजी से आगे बढ़ते हुए चमकीले बिंदु के रूप में देखा जा सकेगा।

क्या है अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन? 

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पृथ्वी से लगभग 416 से 425 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित मानव निर्मित विशाल अंतरिक्ष प्रयोगशाला है। इसका फैलाव करीब 109 मीटर, यानी लगभग एक बड़े फुटबॉल मैदान जितना है और इसके विशाल सौर पैनलों से सूर्य का प्रकाश परावर्तित होने के कारण यह पृथ्वी से एक चमकीले, गतिमान तारे की तरह दिखाई देता है।

Breaking News

28 हजार किमी प्रति घंटे की रफ्तार

ISS करीब 28 हजार किलोमीटर प्रति घंटे की गति से पृथ्वी की परिक्रमा करता है और लगभग 90 से 92 मिनट में पृथ्वी का एक चक्कर पूरा कर लेता है। इस अंतरराष्ट्रीय परियोजना में नासा (NASA), रोस्कोस्मोस (Roscosmos), यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA), जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (JAXA) और कनाडाई अंतरिक्ष एजेंसी (CSA) सहित विभिन्न अंतरिक्ष एजेंसियां शामिल हैं।

टेलीस्कोप की जरूरत नहीं

स्टारगेज़िंग इंडिया के अनुसार ISS को देखने के लिए किसी टेलीस्कोप या दूरबीन की आवश्यकता नहीं होगी। लोग शाम करीब 6:50 बजे खुले मैदान, छत या ऐसे स्थान पर पहुंचें जहां आसमान स्पष्ट दिखाई देता हो और उत्तर-पश्चिम दिशा से दक्षिण-पूर्व की ओर नजर रखने पर एक तेज चमक वाला स्थिर बिंदु तेजी से आगे बढ़ता हुआ दिखाई देगा।

Neelam Tiwari
By Neelam Tiwari

नीलम तिवारी - सोहागपुर के वरिष्ठ पत्रकार, 40 वर्षों से निष्पक्ष, जनसरोकार और ग्रामीण मुद्दों की निर्...Read More

Latest Posts