बानापुरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग, नहीं रुकने से लोग परेशान; काली पट्टी बांधकर 3 घंटे धरना

सिवनी मालवा। 2 सितम्बर को रेल मंत्री, महाप्रबंधक और मंडल रेल प्रबंधक के नाम ज्ञापन देने के बाद दूसरे चरण में गांधी जयंती पर गांधी प्रतिमा के सामने काली पट्टी बांधकर 3 घंटे का मौन धरना दिया गया। धरने में बड़ी संख्या में क्षेत्र और नगर के गणमान्य नागरिक, व्यापारी बंधु, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
25 वर्षों से नहीं हुआ रेल का ठहराव
क्षेत्र की जनता लंबे समय से ट्रेन की सुविधा से वंचित है। बानापुरा रेलवे स्टेशन पर रेल ठहराव को लेकर पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के साथ मिलकर 2 सितम्बर को केंद्रीय रेल मंत्री, महाप्रबंधक और मंडल रेल प्रबंधक के नाम ज्ञापन दिया गया था।
ये भी पढ़ें: गांधी जयंती पर रीवा केंद्रीय जेल से उम्रकैद की सजा काट रहे 7 कैदी रिहा, विशेष परिहार नीति का मिला लाभ
सांसद से चर्चा के बाद शुरू हुआ दूसरा चरण
सांसद दर्शन सिंह चौधरी से स्थानीय रेस्ट हाउस में बात करने के बाद बानापुरा रेलवे स्टेशन पर रेलों के ठहराव को लेकर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने के बाद दूसरे चरण में गांधी जयंती पर गांधी प्रतिमा के सामने काली पट्टी बांधकर 3 घंटे का धरना देकर रेल रोकने की मांग की गई। धरने के दौरान सभी ने काली पट्टी बांधकर रेल मंत्री और केंद्र सरकार तक शहर की समस्या को पहुंचाने का संदेश दिया।
बड़ी संख्या में नागरिक और व्यापारी हुए शामिल
मौन धरने में नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन, कांग्रेस नगर अध्यक्ष स्वदेश शर्मा, कांग्रेस कमेटी ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीण रघुवंशी, अजय पटेल, सुशील खत्री, विहिप शिव राठौर, पार्षद ईश्वरदास जमीदार, दीपक बाथव, दीपक दीक्षित, दुर्गेश उइके सहित बड़ी संख्या में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और व्यापारी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें: सिवनी मालवा: शराब में मिलावट या कुछ और? बानापुरा की दुकान पर उठे सवाल, CM तक पहुंचा मामला
रेल मंत्री के नाम लिखे पोस्टकार्ड
धरना आंदोलन के दौरान बानापुरा में रेल ठहराव को लेकर रेल मंत्री के नाम पोस्टकार्ड भी लिखे गए। इस दौरान जामा मस्जिद सदर साजिद कुरैशी, फिरोज खान, सिकंदर खान, पप्पू गौरी, शाहिद अली, नईम अहमद कुरैशी, अशफाक खान, बादल भाई, अजय वर्मा सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और नागरिक मौजूद रहे।
ठहराव नहीं होने तक जारी रहेगा आंदोलन
पत्रकार संघ ने कहा कि बानापुरा रेलवे स्टेशन पर रेलों के ठहराव नहीं होने तक क्रमबद्ध आंदोलन जारी रहेगा। आंदोलन के माध्यम से क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही रेल ठहराव की मांग को रेल मंत्री और केंद्र सरकार तक पहुंचाने का संदेश दिया गया है।




















