Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अल्लू अर्जुन पर केस दर्ज, अचानक पहुंचे थे थिएटर, भगदड़ के कारण हुई एक महिला की मौत

Follow on Google News
अल्लू अर्जुन पर केस दर्ज, अचानक पहुंचे थे थिएटर, भगदड़ के कारण हुई एक महिला की मौत
एंटरटेनमेंट डेस्क। फिल्म पुष्पा-2 के लिए अल्लू अर्जुन काफी सुर्खियों में हैं। इस दौरान एक्टर पर एक केस दर्ज किया गया है। फिल्म के आधिकारिक रिलीज से पहले अल्लू अर्जुन हैदराबाद के एक लोकल संध्या थिएटर पहुंचे, जहां उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई। भीड़ की वजह से अचानक भगदड़ मच गई, जिसमें एक महिला की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए।

अल्लू अर्जुन और संध्या थिएटर खिलाफ मामला दर्ज

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घटना को लेकर गुरूवार को अल्लू अर्जुन और संध्या थिएटर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि अल्लू अर्जुन ने पुलिस को सूचित किए बिना थिएटर का दौरा किया था। लोगों का कहना है कि बिना जानकारी दिए अल्लू अर्जुन थिएटर पहुंच गए। संध्या थिएटर पर आरोप है कि उन्होंने इवेंट को सही तरीके से मैनेज नहीं किया। इस मामले में हैदराबाद के डिप्टी पुलिस कमिश्नर का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने कहा कि पुलिस को सूचना नहीं थी कि एक्टर फैंस से मिलने थिएटर आ रहे हैं। हालांकि, थिएटर वालों को यह बात पता थी। उन्हें भीड़ नियंत्रित करने के लिए उचित व्यवस्था करनी चाहिए थी।

नहीं काम आई अल्लू अर्जुन की प्राइवेट सिक्योरिटी 

अल्लू अर्जुन बिना किसी को बताए अपनी पर्सनल सिक्योरिटी टीम के साथ थिएटर पहुंचे थे। जब उन्हें वहां देखा गया तो भीड़ इतनी बेकाबू हो गई कि थिएटर के लोवर बालकनी पर लोग इकट्ठा हो गए। अब इतने लोगों को एक साथ हैंडल करना प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड्स के लिए संभव नहीं था। भगदड़ की वजह से यह घटना घटी।

क्या है पूरा मामला 

हैदराबाद में 4 दिसंबर की रात पुष्पा-2 की स्क्रीनिंग के दौरान भगदड़ मचने से एक महिला की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, संध्या थिएटर में फिल्म की स्क्रीनिंग पर अल्लू अर्जुन पहुंचे थे, जिसके बाद यह हादसा हुआ। थिएटर के बाहर आरटीसी एक्स रोड पर बड़ी संख्या में फैंस इकट्ठा हो गए थे, जो अल्लू अर्जुन से मिलने के लिए उत्सुक थे। इसी बीच अचानक भगदड़ मच गई, जिससे धक्का-मुक्की होने लगी और कई लोग एक-दूसरे पर गिर गए। इस घटना में कुछ लोग घायल भी हो गए। स्थिति को कंट्रोल में लाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा। भीड़ कम होने के बाद पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया, वहीं 3 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। ये भी पढ़ें- Repo Rate : ब्याज दरों में लगातार 11वीं बार बदलाव नहीं, RBI ने रेपो रेट 6.5% पर बरकरार रखा; शक्तिकांत दास बोले- हमारा काम महंगाई को काबू में रखना
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts