Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Thalapathy Vijay :श्रीलंका के राष्ट्रपति ने CM विजय को दी बधाई, बोले- तमिलनाडु संग मिलकर बढ़ाएंगे विकास

राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, श्रीलंका की ओर से मुख्यमंत्री विजय को तुरंत बधाई संदेश भेजना कई मायनों में अहम माना जा रहा है तमिलनाडु और श्रीलंका के बीच लंबे समय से तमिल समुदाय, मछुआरों के मुद्दे और व्यापारिक रिश्तों को लेकर करीबी जुड़ाव रहा है।
श्रीलंका के राष्ट्रपति ने CM विजय को दी बधाई, बोले- तमिलनाडु संग मिलकर बढ़ाएंगे विकास

कोलंबो। भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका में थलापति विजय की शपथ धूमधाम से मनाई गई। श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री सी  जोसेफ विजय को शपथ ग्रहण की बधाई देते हुए भारत-श्रीलंका संबंधों को और मजबूत बनाने की उम्मीद जताई है। राष्ट्रपति दिसानायके ने अपने संदेश में कहा कि तमिलनाडु और श्रीलंका के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक, व्यापारिक और सामाजिक रिश्ते रहे हैं, जो आने वाले समय में और मजबूत हो सकते हैं।

उन्होंने कहा कि भारत और श्रीलंका के संबंध लगातार नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहे हैं और तमिलनाडु इसमें अहम भूमिका निभा सकता है। श्रीलंका सरकार तमिलनाडु के साथ आर्थिक सहयोग, व्यापार और विकास से जुड़े नए अवसरों पर मिलकर काम करने को उत्साहित है।

क्यों खास माना जा रहा है यह संदेश?

राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, श्रीलंका की ओर से मुख्यमंत्री विजय को तुरंत बधाई संदेश भेजना कई मायनों में अहम माना जा रहा है तमिलनाडु और श्रीलंका के बीच लंबे समय से तमिल समुदाय, मछुआरों के मुद्दे और व्यापारिक रिश्तों को लेकर करीबी जुड़ाव रहा है।
ऐसे में विजय के सत्ता संभालने के बाद दोनों पक्षों के बीच नए संवाद और आर्थिक सहयोग बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। खासकर श्रीलंका की आर्थिक स्थिति और दक्षिण भारत के व्यापारिक नेटवर्क को देखते हुए यह साझेदारी भविष्य में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

Twitter Post

यह भी पढ़ें: ‘यूक्रेन युद्ध खत्म होने की ओर…’ पुतिन बोले- अब अंत करीब है, जेलेंस्की से मुलाकात को भी तैयार

राहुल गांधी की मौजूदगी में ली शपथ

मुख्यमंत्री विजय ने रविवार को चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में भव्य समारोह के दौरान पद और गोपनीयता की शपथ ली। समारोह में राहुल गांधी की मौजूदगी खास चर्चा में रही।
तमिलनाडु की राजनीति में यह बदलाव इसलिए भी ऐतिहासिक माना जा रहा है क्योंकि करीब 60 वर्षों बाद राज्य में DMK और AIADMK के अलावा किसी अन्य दल की सरकार बनी है।

मैं झूठे वादे नहीं करूंगा- सी जोसेफ

अपने पहले संबोधन में विजय ने खुद को आम आदमी बताते हुए कहा कि वह किसी राजनीतिक परिवार से नहीं आते, लेकिन जनता ने उन्हें स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार धर्मनिरपेक्षता, सामाजिक न्याय और पारदर्शिता के नए दौर की शुरुआत करेगी। विजय ने कहा, मैं ऐसे वादे नहीं करूंगा जिन्हें पूरा न कर सकूं। जनता का भरोसा मेरी सबसे बड़ी ताकत है।

यह भी पढ़ें: अमेरिकी नौसेना का बड़ा एक्शन: ईरानी टैंकरों पर F/A-18 लड़ाकू विमानों से हमला, शांति वार्ता टूटने के बाद सख्त किया नौसैनिक ब्लॉकेड

पहली कैबिनेट बैठक में बड़े फैसले

मुख्यमंत्री बनने के बाद विजय ने सरकारी फाइलों पर पहली बार हस्ताक्षर करते हुए घरेलू उपभोक्ताओं को 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। इसके अलावा महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष सुरक्षा बल गठित करने का फैसला भी लिया गया। राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर ने विजय समेत नौ मंत्रियों को शपथ दिलाई। कैबिनेट में अनुभवी और युवा चेहरों का संतुलन देखने को मिला।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Latest Posts