गंभीर हटाओ धोनी लाओ, श्रीसंत ने क्यों दिया ऐसा बयान, ऑन कैमरा में भारत के भविष्य पर कहीं कई बात!

स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज श्रीसंत ने भारतीय टीम के भविष्य को लेकर अपनी राय रखी है। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया को किसी ट्रेडिशनल कोच की नहीं बल्कि भाततीय टीम के बेहद कुल और अनुभवी एमएस धोनी को एंटर के रूप में मेंटर बनाने की जरूरत है। श्रीसंत ने टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर पर तंज कसते हुए आगे कहा कि टीम को प्रेशर देने वाला नहीं बल्कि बेहतर गाइडेंस और समर्थन देने वाले कोच की जरूरत है।
एक इंटरव्यू में श्रीसंत ने कहा, कोच बदल दीजिए, भारत को कोच नहीं बल्कि मेंटर चाहिए। उनका कहना था कि टीम में ऐसा नेतृत्व होना चाहिए जो खिलाड़ियों के साथ बड़े भाई जैसा व्यवहार करे और उन्हें मानसिक रूप से मजबूत बनाए।
‘हार-जीत से ज्यादा जरूरी है खिलाड़ियों का भरोसा’
श्रीसंत ने कहा कि केवल जीत पर खुश होना और हार पर नाराज होना टीम के लिए सही नहीं है। उनके अनुसार खिलाड़ियों को लगातार सहयोग और विश्वास की जरूरत होती है ताकि वे बेहतर प्रदर्शन कर सकें। उन्होंने कहा कि टीम का माहौल ऐसा होना चाहिए जिसमें खिलाड़ी बिना डर के खेल सकें और अपनी क्षमता को खुलकर दिखा सकें। श्रीसंत ने महेंद्र सिंह धोनी का उदाहरण देते हुए कहा कि उनकी नेतृत्व शैली ने भारतीय टीम को कई बड़ी सफलताएं दिलाई हैं।
यह भी पढ़ें: जब फुटबॉल का हुआ था 'जन्म'! 150 साल पहले खेला गया पहला इंटरनेशनल मैच, कुल इतने लोग पहुंचे थे स्टेडियम
वर्ल्ड कप जीत में सभी का योगदान अहम: श्रीसंत
पूर्व पेसर ने 2026 टी-20 वर्ल्ड कप की जीत को लेकर भी टिप्पणी की और कहा कि इसका श्रेय केवल कोच को नहीं दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि टीम की जीत में कप्तान और खिलाड़ियों की भूमिका भी उतनी ही महत्वपूर्ण होती है।
उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, अगर संजू सैमसन नहीं होते, सूर्यकुमार यादव कप्तानी नहीं करते और सही समय पर गेंदबाजी में बदलाव नहीं होता, तो क्या भारत जीत पाता। उनके अनुसार टीम की सफलता सामूहिक प्रयास का परिणाम होती है, जिसे एक व्यक्ति तक सीमित नहीं किया जा सकता।
गंभीर की कोचिंग शैली पर पहले भी उठे हैं सवाल
भारतीय टीम के पूर्व प्रदर्शन को लेकर भी श्रीसंत ने गंभीर की कोचिंग शैली पर सवाल खड़े किए। उन्होंने न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली टेस्ट सीरीज हार का जिक्र करते हुए कहा कि घरेलू मैदान पर हार टीम के लिए चिंता का विषय है। भारत को पिछले साल अपने घर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2-0 से हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद भी कोचिंग को लेकर बहस तेज हुई थी।
विवादों से जुड़ा रहा श्रीसंत का सफर
एस. श्रीसंत भारत के लिए दो वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने 2007 टी-20 वर्ल्ड कप और 2011 वनडे वर्ल्ड कप में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। उनके नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 27 टेस्ट, 53 वनडे और टी-20 मैचों में 40 से ज्यादा विकेट दर्ज हैं।
हालांकि उनका करियर विवादों से भी जुड़ा रहा है। 2013 में IPL स्पॉट फिक्सिंग मामले में उन पर प्रतिबंध लगाया गया था, जिसे बाद में कानूनी प्रक्रिया के बाद हटा दिया गया। इसके बाद उनका क्रिकेट करियर प्रभावित हुआ, लेकिन वे समय-समय पर अपने बयानों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं।











