PlayBreaking News

जब फुटबॉल का हुआ था 'जन्म'!150 साल पहले खेला गया पहला इंटरनेशनल मैच, कुल इतने लोग पहुंचे थे स्टेडियम

फुटबॉल के इस पहले मुकाबले ने संकेत दे दिया था कि आने वाले समय में यह खेल दुनिया पर राज करेगा। दर्शकों का उत्साह, टिकट बिक्री और दोनों देशों के बीच प्रतिस्पर्धा ने इसे खास बना दिया। मैच का आयोजन द फुटबॉल एसोसिएशन (FA) ने किया था।
Follow on Google News
150 साल पहले खेला गया पहला इंटरनेशनल मैच, कुल इतने लोग पहुंचे थे स्टेडियम

स्पोर्ट्स डेस्क। आज फुटबॉल दुनिया का सबसे लोकप्रिय खेल है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका पहला आधिकारिक अंतरराष्ट्रीय मैच कब खेला गया था 30 नवंबर 1872 को स्कॉटलैंड और इंग्लैंड के बीच खेला गया मुकाबला फुटबॉल इतिहास का पहला आधिकारिक इंटरनेशनल मैच माना जाता है। फीफा ने भी इसे आधिकारिक मान्यता दी है।

दिलचस्प बात यह है कि इस मैच में एक भी गोल नहीं हुआ था और मुकाबला 0-0 से ड्रॉ रहा, लेकिन इसके बावजूद इसने खेल जगत में नया इतिहास रच दिया। यही वह दिन था जिसने फुटबॉल को वैश्विक पहचान दिलाने की शुरुआत की।

क्रिकेट मैदान पर खेला गया था पहला फुटबॉल मैच

फुटबॉल का पहला आधिकारिक मुकाबला किसी फुटबॉल स्टेडियम में नहीं, बल्कि स्कॉटलैंड के ग्लासगो स्थित हेमिल्टन क्रिसेंट क्रिकेट मैदान पर खेला गया था। मैच दोपहर 2 बजे शुरू होना था, लेकिन करीब 20 मिनट की देरी से इसकी शुरुआत हुई। उस दौर में न टीवी था, न सोशल मीडिया और न ही बड़े पैमाने पर प्रचार के साधन, फिर भी लगभग 4,000 दर्शक टिकट खरीदकर मैच देखने पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें: 1983 वर्ल्ड कप का टर्निंग पॉइंट : जब कपिल देव ने जड़े थे लगातार छह छक्के, खेली थी 175 रन की पारी

पहले ही मैच में दिख गया था भविष्य

फुटबॉल के इस पहले मुकाबले ने संकेत दे दिया था कि आने वाले समय में यह खेल दुनिया पर राज करेगा। दर्शकों का उत्साह, टिकट बिक्री और दोनों देशों के बीच प्रतिस्पर्धा ने इसे खास बना दिया। मैच का आयोजन द फुटबॉल एसोसिएशन (FA) ने किया था। इसके लिए सचिव चार्ल्स एल्कॉक ने अखबारों में सार्वजनिक चुनौती जारी की थी, जिसके बाद दोनों टीमों के बीच मुकाबला तय हुआ।

मैच से पहले हुआ था बड़ा विवाद

आधिकारिक मुकाबले से पहले इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के बीच पांच अनौपचारिक मैच खेले गए थे। इनमें इंग्लैंड का पलड़ा भारी रहा। इसके बाद स्कॉटलैंड ने आरोप लगाया कि उसकी टीम में वास्तविक स्कॉटिश खिलाड़ियों को पर्याप्त मौका नहीं दिया जा रहा है। इसी विवाद के बाद पूरी तरह स्कॉटिश खिलाड़ियों वाली टीम बनाई गई और 30 नवंबर 1872 को ऐतिहासिक मुकाबला खेला गया।

Featured News

मैच से जुड़ी 5 दिलचस्प बातें

  • दुनिया का पहला आधिकारिक अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल मैच 30 नवंबर 1872 को खेला गया।
  • मुकाबला स्कॉटलैंड और इंग्लैंड के बीच हुआ था।
  • मैच 0-0 से ड्रॉ रहा, लेकिन इतिहास में दर्ज हो गया।
  • करीब 4,000 दर्शक टिकट लेकर मैच देखने पहुंचे थे।
  • फुटबॉल का पहला आधिकारिक मैच क्रिकेट मैदान पर खेला गया था।

क्यों खास है रहा यह मैच?

आज फीफा वर्ल्ड कप दुनिया का सबसे बड़ा खेल आयोजन माना जाता है, लेकिन इसकी शुरुआत 150 साल पहले खेले गए इसी मुकाबले से हुई थी। बिना किसी गोल के खत्म हुआ यह मैच फुटबॉल इतिहास की सबसे महत्वपूर्ण घटनाओं में गिना जाता है, क्योंकि यहीं से दुनिया के सबसे लोकप्रिय खेल की असली यात्रा शुरू हुई थी।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts