Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Virat Kohli-Travis Head Controversy:विराट संग बिगड़े रिश्ते पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'पैच-अप की जरूरत ही नहीं'

आईपीएल 2026 में विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच हुए कथित विवाद पर ट्रेविस हेड ने पहली बार खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि विराट के साथ उनका कोई मनमुटाव नहीं है। साथ ही सोशल मीडिया पर उनकी पत्नी जेसिका को मिली गालियों और परिवार पर पड़े असर का भी जिक्र किया।
विराट संग बिगड़े रिश्ते पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'पैच-अप की जरूरत ही नहीं'
आईपीएल 2026 में विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच हुए कथित विवाद पर ट्रेविस हेड ने पहली बार खुलकर की बात

IPL 2026 में विराट कोहली और ट्रेविस हेड को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई थी। एक मैच के बाद वायरल हुए वीडियो में दोनों खिलाड़ी हाथ मिलाते नजर नहीं आए जिसके बाद लोगों ने उनके बीच विवाद होने की बातें शुरू कर दीं। अब ट्रेविस हेड ने खुद इस मामले पर अपनी बात रखी है और साफ कहा है कि उनके और विराट के बीच कोई मनमुटाव नहीं है।

पैच-अप करने जैसी कोई बात नहीं थी

कोड स्पोर्ट्स से बातचीत में ट्रेविस हेड ने कहा कि विराट कोहली के साथ उनके रिश्ते बिल्कुल सामान्य हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ हुआ ही नहीं, जिसे ठीक करने की जरूरत पड़े। उनके मुताबिक टूर्नामेंट के दौरान जो भी हुआ वह खेल का हिस्सा था और उसमें कोई बड़ी बात नहीं थी।

वायरल वीडियो से शुरू हुई थी चर्चा

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के मैच के बाद एक वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में विराट कोहली और ट्रेविस हेड हाथ मिलाते नहीं दिखे। इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों खिलाड़ियों के रिश्तों को लेकर कई तरह की बातें होने लगीं। हालांकि अब हेड ने साफ कर दिया है कि इन दावों में कोई सच्चाई नहीं थी।

ये भी पढ़ें: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड : फिफ्टी के बाद दोनों हाथों से A का साइन दिखाया, प्रिंस यादव को लगातार 2 गेंदों पर विकेट

परिवार को निशाना बनाए जाने पर जताया दुख

ट्रेविस हेड ने कहा कि मैदान पर होने वाली बातें वह एक खिलाड़ी के तौर पर संभाल लेते हैं। लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा दुख तब हुआ, जब सोशल मीडिया पर उनके परिवार को निशाना बनाया गया। उन्होंने कहा कि वह और उनकी पत्नी जेसिका ऐसी परिस्थितियों को समझते हैं लेकिन परिवार के बाकी लोग इस तरह की चीजों के आदी नहीं हैं।

ये भी पढ़ें: BCCI ने बढ़ाए टाइटल स्पॉन्सरशिप राइट्स के दाम: अब कंपनियों को प्रति मैच चुकाने होंगे ₹4.9 करोड़, रिजर्व प्राइस में 15% से ज्यादा बढ़ोतरी

ट्रेविस ने कि पत्नी जासिका की तारीफ

विवाद के दौरान ट्रेविस हेड की पत्नी जेसिका को सोशल मीडिया पर कई आपत्तिजनक संदेश मिले। हेड ने बताया कि उनकी पत्नी ने पूरे मामले को बहुत समझदारी और मजबूती से संभाला। उन्होंने कहा कि 'कुछ दिनों बाद लोग इन बातों को भूल जाते हैं लेकिन परिवार पर इसका असर जरूर पड़ता है। इसलिए खिलाड़ियों के परिवार को इस तरह निशाना बनाना सही नहीं है'।

Edited By: Sumit Shrivastava

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani

डोली वासवानी | People’s Institute of Media Studies से BAMC Student। पत्रकारिता की दुनिया में नई शुरु...Read More

Latest Posts