Spirit प्रोमो देख भड़के शाहरुख खान के फैंस, प्रभास को बोला- घंटे का सुपरस्टार, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

एंटरटेनमेंट डेस्क। प्रभास के बर्थडे पर उनकी नई फिल्म स्पिरिट (Spirit) का ऑडियो प्रोमो रिलीज हुआ। लेकिन इस में प्रभास को सबसे बड़ा सुपरस्टार कहा तो बवाल मच गया। इसने सोशल मीडिया पर शाहरुख खान और प्रभास के फैंस के बीच तगड़ी बहस छेड़ दी।
कैसे शुरू हुआ विवाद ?
दरअसल, गुरुवार को संदीप रेड्डी वांगा ने प्रभास के जन्मदिन पर स्पिरिट का पहला ऑडियो प्रोमो रिलीज किया। डेढ़ मिनट के इस प्रोमो में जहां दमदार डायलॉग्स सुनाई दिए, वहीं स्क्रीन पर प्रभास के नाम के साथ लिखा गया India s Biggest Superstar। बस यही बात ने शाहरुख खान के फैंस को नाराज कर दिया।
एक्स पर फैंस ने बताया SRK को सुपरस्टार
फैंस ने एक्स पर लिखा, भारत का सबसे बड़ा सुपरस्टार अच्छी कोशिश है, लेकिन मुंबई से लेकर मोरक्को तक राज करने वाला सिर्फ एक बादशाह है SRK। दूसरे फैन ने लिखा कि सुपरस्टार पोस्टर से नहीं, दशकों की मेहनत और ग्लोबल लव से बनते हैं। वहीं कुछ फैंस ने मीम्स बनाकर लिखा घंटे का सुपरस्टार।
प्रभास के फैंस ने किया पलटवार
तेलुगू सिनेमा के डार्लिंग प्रभास के समर्थक भी पीछे नहीं हटे। एक फैन ने लिखा- वांगा ने बिल्कुल सही कहा है, बॉक्स ऑफिस खुद बताता है कि प्रभास सबसे बड़े सुपरस्टार हैं। दूसरे ने तंज कसा, मुंबई के कुछ लोगों को आज रात नींद नहीं आएगी।
पुरानी बहस हुई शुरू
स्पिरिट प्रोमो के इस एक फ्रेम ने बॉलीवुड बनाम साउथ सिनेमा की पुरानी बहस को फिर से हवा दे दी है। अब देखना ये है कि फिल्म रिलीज से पहले ही शुरू हुई इस जुबानी जंग कहां तक पहुंचती है। क्या प्रभास वाकई भारत के सबसे बड़े सुपरस्टार कहलाने लायक हैं, या शाहरुख खान का ताज कोई नहीं छीन सकता।





















