Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

साउथ डायरेक्टर बालाजी गणेश की फिल्म में कॉप बने सनी, जुलाई तक शूट पूरा

सनी देओल और विजय वर्मा की नई एक्शन थ्रिलर की शूटिंग मुंबई में चल रही है। फिल्म में सनी पुलिस अधिकारी के दमदार किरदार में नजर आएंगे, जबकि विजय वर्मा विलेन की भूमिका निभाएंगे। फरहान अख्तर और रितेश सिद्धवानी इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं।
साउथ डायरेक्टर बालाजी गणेश की फिल्म में कॉप बने सनी, जुलाई तक शूट पूरा
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    सनी देओल एक बार फिर फुल-ऑन एक्शन मोड में नजर आने वाले हैं। इन दिनों वह विजय वर्मा के साथ एक अनटाइटल्ड एक्शन थ्रिलर की शूटिंग में व्यस्त हैं, जो मुंबई में तेजी से चल रही है। यह फिल्म एक्सेट एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही है, जिसे फरहान अख्तर और रितेश सिद्धवानी प्रोड्यूस कर रहे हैं।

    पहला शेड्यूल लगभग पूरा, बड़े एक्शन सीक्वेंस शूट

    फिल्म का निर्देशन बालाजी गणेश कर रहे हैं और इसका पहला शेड्यूल लगभग पूरा हो चुका है। मार्च की शुरुआत में फिल्म सिटी में शुरू हुई शूटिंग के दौरान बड़े स्तर पर एक्शन सीक्वेंस फिल्माए गए। खास तौर पर एक विशाल कार्निवल सेट तैयार किया गया, जहां सनी और विजय वर्मा के बीच हाई-ऑक्टेन एक्शन सीन शूट किए गए।

    पुलिस अधिकारी के रोल में सनी, विजय बनेंगे विलेन

    फिल्म में सनी एक पुलिस अधिकारी के किरदार में नजर आएंगे, जिसके लिए उन्होंने रफ-टफ लुक अपनाया है—मूंछ और दाढ़ी के साथ उनका दमदार अंदाज देखने को मिलेगा। वहीं विजय नेगेटिव रोल में दिखाई देंगे, जो कहानी को और ज्यादा इंटेंस बनाएगा। इसके अलावा ज्योतिका भी फिल्म में अहम भूमिका निभा रही हैं।

    ये भी पढ़ें: King Movie : मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच ‘किंग’ की दुबई शूटिंग रद्द, मुंबई में ही तैयार हो रहा रेगिस्तान का सेट

    जुलाई तक पूरी होगी शूटिंग, गोवा में अगला शेड्यूल

    शेड्यूल के अनुसार सनी 30 मार्च तक इस फिल्म का पहला फेज पूरा करेंगे। इसके बाद वह ‘रामायणम्’ पार्ट 2 की शूटिंग में व्यस्त होंगे, जिसमें वह हनुमान के रोल में नजर आएंगे। मई में वह फिर इस एक्शन थ्रिलर की शूटिंग पर लौटेंगे, जहां गोवा में अगला शेड्यूल शूट किया जाएगा। मेकर्स का प्लान है कि फिल्म की पूरी शूटिंग जुलाई तक खत्म कर ली जाए।

    कोर्टरूम ड्रामा ‘इक्का’ में वकील का किरदार

    वर्कफ्रंट पर सनी ने हाल ही में अपने नए कोर्टरूम ड्रामा ‘इक्का’ का ऐलान भी किया है। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय खन्ना नजर आएंगे। ‘इक्का’ की कहानी एक हाई-प्रोफाइल केस के इर्द-गिर्द घूमेगी, जिसमें कानून, राजनीति और व्यक्तिगत मूल्यों के टकराव को दिखाया जाएगा।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts