Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

साऊथ अमेरिका के पेरू में बड़ा हादसा : 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बस, 25 की मौत; 12 से ज्यादा लोग घायल

Follow on Google News
साऊथ अमेरिका के पेरू में बड़ा हादसा : 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बस, 25 की मौत; 12 से ज्यादा लोग घायल
वॉशिंगटन। साऊथ अमेरिकी देश पेरू में दर्दनाक हादसा हो गया। सोमवार को 200 मीटर गहरी खाई में बस गिरने से 25 लोगों की मौत हो गई। जबकि, 12 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि बस में 50 से ज़्यादा यात्री सवार थे। रेस्क्यू वर्कर और फायरफाइटर्स घटनास्थल पर मौजूद हैं।

नदी में डूबने से हुई यात्रियों की मौत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना उत्तरी पेरू में हुई। बस लगभग 200 मीटर (लगभग 650 फीट) गहरी खाई में गिरी। नीचे नदी थी। बताया जा रहा है कि 25 यात्रियों की नदी में डूबने से मौत हो गई। कई यात्री इसमें बह गए, जिनकी तलाश की जा रही है। नगर निगम अधिकारी जैमी हेरेरा ने कहा कि हादसे की सूचना के बाद बचाव कर्मी और अग्निशमन कर्मी दुर्घटनास्थल पर पहुंचे, जहां से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

प्रशासन ने 48 घंटे के शोक की घोषणा की

लोकल प्रशासन ने इलाके में 48 घंटे के शोक की घोषणा की है। वहीं, अधिकारी हादसे की वजह की जांच कर रहे हैं।

पेरू में 3 हजार से ज्यादा मौतें दर्ज

पेरू में अक्सर ऐसी एक्सीडेंट की खबरें सामने आती रहती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेज गति, खराब सड़क की स्थिति, संकेतों की कमी और यातायात नियमों के खराब कार्यान्वयन के कारण पेरू की सड़कों पर अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। पिछले साल सड़क हादसों में 3100 लोगों की मौत हुई थी।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts