Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Bihar Election:बिहार चुनाव देखने आ रही दक्षिण अफ्रीका टीम, CEC ज्ञानेश कुमार ने दी जानकारी

बिहार चुनाव देखने आ रही दक्षिण अफ्रीका टीम, CEC ज्ञानेश कुमार ने दी जानकारी
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने गुरुवार को बताया कि जल्द ही दक्षिण अफ्रीका के कुछ सांसद भारत की चुनाव प्रणाली को देखने के लिए भारत आने वाले हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें आज दक्षिण अफ्रीका चुनाव आयोग के अध्यक्ष मोसोथो मोएप्या का अचानक फोन आया। बातचीत के दौरान मोएप्या ने लगभग 7.5 करोड़ मतदाताओं वाले बिहार चुनाव के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

    ज्ञानेश कुमार ने बताया कि दक्षिण अफ्रीका के सांसद दुनिया की सबसे पारदर्शी और कुशल चुनाव प्रणालियों में से एक भारत की चुनाव प्रणाली के बारे में विस्तार से जानने के लिए जल्द ही भारत आना चाहते हैं।

    Twitter Post

     भारत दौरे पर 7 देंशो के प्रतिनिधि

    एक रिपोर्ट के अनुसार, जापान, इंडोनेशिया, डेनमार्क, भूटान, ऑस्ट्रेलिया और यूनाइटेड किंगडम, दक्षिण अफ्रीका के राजनयिकों का एक प्रतिनिधिमंडल भाजपा के चुनाव अभियान को देखने के लिए दो दिवसीय बिहार दौरे पर है। प्रतिनिधिमंडल में शामिल इन 7 देशों के राजनयिकों ने अररिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली देखी और पार्टी नेताओं से भी मुलाकात की।

    Twitter Post

     बता दें कि अंतरराष्ट्रीय मतदाता आगंतुक कार्यक्रम (I.E.V.P) के तहत चुनाव आयोग द्वारा विदेशी प्रतिनिधियों और राजनयिकों को भारत में आमंत्रित किया जाता है। इस दौरे के दौरान सभी प्रतिनिधि भारतीय चुनाव आयोग की तैयारियों, प्रक्रियाओं और व्यवस्थाओं का अवलोकन करेंगे।

    प्रतिनिधिमंडल PM मोदी के रैली में हुए शामिल

    विदेश मामलों के विभाग प्रभारी विजय चौथाईवाले ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने आरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सार्वजनिक रैली के दौरान लोगों की भारी भागीदारी और उत्साह देखा। इसके अलावा, उन्होंने पटना स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी नेताओं रविशंकर प्रसाद, धर्मेंद्र प्रधान और विनोद तावड़े से भी मुलाकात और बातचीत की।

    Priyanshi Soni
    By Priyanshi Soni

    Latest Posts