Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल के 20 इलाकों में शुक्रवार को बिजली कटौती :ढाई से 6 घंटे तक बाधित रहेगी सप्लाई, पहले निपटा लें जरूरी काम

भोपाल के करीब 20 इलाकों में शुक्रवार को बिजली कटौती होगी। बिजली कंपनी के मेंटेनेंस कार्य के कारण ढाई से 6 घंटे तक सप्लाई प्रभावित रहेगी। जवाहर चौक, टीटी नगर, कोहेफिजा, बड़वई समेत कई इलाके शामिल हैं। लोगों को सलाह दी गई है कि जरूरी बिजली से जुड़े काम पहले ही निपटा लें।
ढाई से 6 घंटे तक बाधित रहेगी सप्लाई, पहले निपटा लें जरूरी काम
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल के करीब 20 इलाकों में शुक्रवार को बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस कार्य किए जाने के कारण यह कटौती होगी। अलग-अलग इलाकों में ढाई घंटे से लेकर 6 घंटे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।

    लोगों को पहले से तैयारी की सलाह

    बिजली कटौती के कारण लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए बिजली से जुड़े जरूरी काम पहले निपटाने की सलाह दी गई है। खासतौर पर मोबाइल चार्जिंग, पानी की मोटर और ऑफिस वर्क को समय रहते पूरा कर लें।

    इन इलाकों में बिजली रहेगी बंद

    सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक

    • पलासी
    • बड़वई
    • एलेक्सर ग्रीन
    • नाइस स्पेश कॉलोनी
    • राजनगर
    • न्यू कोहेफिजा और आसपास के इलाके

    सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक

    • ऋषिनगर बंगलो
    • एसबीआई क्वार्टर
    • रविशंकर नगर और आसपास के इलाके

    सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक

    • दीपड़ी
    • रिदम पार्क
    • समरधा टोला
    • सिग्नेचर एस-9 और आसपास के इलाके

    दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक

    • एमपी एमएलए क्वार्टर
    • जवाहर चौक
    • टीटी नगर
    • गंगौत्री भवन
    • प्रियदर्शनी और आसपास के इलाके

    मेंटेनेंस के बाद बहाल होगी सप्लाई

    बिजली कंपनी ने बताया है कि मेंटेनेंस कार्य पूरा होते ही बिजली सप्लाई सामान्य कर दी जाएगी। लोगों से सहयोग की अपील की गई है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

    Latest Posts