पुरानी बनियान कब बदलनी चाहिए?छेद का इंतजार करना पड़ सकता है भारी

बनियान या इनरवियर सिर्फ एक लेयरिंग कपड़ा नहीं होता। इसका काम शरीर को कंफर्ट देना और हाइजीन बनाए रखना है। यह पसीना सोखती है और त्वचा को सख्त कपड़ों से बचाती है। बनियान शरीर और शर्ट के बीच एक ऐसी परत बनाती है, जो पसीने के दाग और बदबू को कम करती है।
पुरानी बनियान क्यों नहीं फेंकते लोग?
अक्सर पुरुष सालों पुरानी बनियान पहनते रहते हैं क्योंकि वह न फटी होती है और न ही देखने में ज्यादा खराब लगती है। लेकिन सिर्फ फटना ही यह तय नहीं करता कि बनियान इस्तेमाल लायक है या नहीं।
बनियान बदलना क्यों जरूरी है?
एक्सपर्ट्स के अनुसार, बनियान सीधे त्वचा के संपर्क में रहती है और पसीना सोखती है। लंबे समय तक इस्तेमाल करने से इसके सूती रेशे कमजोर हो जाते हैं। बार-बार पसीना और धुलाई होने से कपड़े की बैक्टीरिया रोकने की क्षमता खत्म हो जाती है।
भले ही बनियान ऊपर से ठीक दिखे, लेकिन उसके अंदर डेड स्किन सेल्स और बैक्टीरिया जमा हो सकते हैं, जो सामान्य धुलाई से भी पूरी तरह नहीं जाते।
कितने समय में बनियान बदलनी चाहिए?
- Healthline के अनुसार, इनरवियर को हर साल बदलने पर विचार करना चाहिए, खासकर अगर स्किन इरिटेशन या इंफेक्शन होता रहता हो।
- Cleveland Clinic का कहना है कि रोज साफ इनरवियर पहनना अच्छी हाइजीन के लिए जरूरी है।
- Onmanorama के मुताबिक, रोज पहनने वाली बनियान को 6 से 12 महीने में बदल देना चाहिए। अगर हफ्ते में 1-2 बार पहनते हैं, तो यह 12 से 24 महीने चल सकती है।
छेद होने का इंतजार क्यों न करें?
पुरानी बनियान का कपड़ा समय के साथ पतला हो जाता है और उसकी फिटिंग खराब हो जाती है। इससे रैशेज, खुजली और स्किन इंफेक्शन का खतरा बढ़ता है। पसीना और नमी जितनी देर फंसी रहती है, बैक्टीरिया और फंगस उतनी तेजी से बढ़ते हैं।
कैसी बनियान पहनना बेहतर है?
एक्सपर्ट्स के अनुसार, 100% कॉटन की बनियान सबसे अच्छी होती है। यह हवा पास करती है और नमी सोख लेती है।
- रोजाना इनरवियर बदलें
- नॉर्मल तापमान के पानी में
- माइल्ड डिटर्जेंट से धोएं











