शराब के पैसे नहीं दिए तो वकील पर हमला — ईंट फेंककर किया घायल, जान से मारने की धमकी

शराब के पैसे नहीं दिए तो वकील पर हमला — ईंट फेंककर किया घायल, जान से मारने की धमकी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर। हीरा नगर थाना क्षेत्र में शराब के लिए रुपये मांगने को लेकर एक अधिवक्ता के साथ मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    फरियादी अक्षिल जैन ने पुलिस को बताया कि वह अधिवक्ता हेमा शंखवार के ऑफिस, 87 सेक्टर-ए सुखलिया, इंदौर में उनके साथ रहकर प्रैक्टिस करता है। गुरुवार रात करीब 8:30 बजे वह अधिवक्ता हेमा शंखवार के साथ ऑफिस पहुंचा था। इसी दौरान नकुल चौधरी नाम का व्यक्ति, जिसे वह पहचानता है और जो जिला कोर्ट में अधिवक्ता निकेन्द्र सिंह पंवार से मिलने आता-जाता रहता है, ऑफिस में घुस आया।

    आरोप है कि नकुल चौधरी ने ऑफिस चलाने के बदले हर महीने शराब पीने के लिए 1000 रुपये देने की मांग की। जब अक्षिल जैन ने पैसे देने से मना किया तो आरोपी ने ऑफिस के अंदर ही उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद जब वह बाहर निकला तो आरोपी ने मां-बहन की गालियां देते हुए पास पड़ी दो ईंटें उठाकर उस पर फेंक दीं। ईंट लगने से उसके सिर के बाईं ओर और बाएं हाथ की छोटी उंगली में चोट आई। 

    घटना के दौरान सह अधिवक्ता हेमा शंखवार ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, जिसके बाद आरोपी वहां से जाने लगा। जाते-जाते उसने धमकी दी कि यदि आगे से रुपये देने से मना किया तो जान से खत्म कर देगा। पूरी घटना आसपास मौजूद लोगों और राहगीरों ने भी देखी। पीड़ित अधिवक्ता ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई,

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

    Latest Posts