Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

नशे में डॉक्टर की ‘खतरनाक ड्राइविंग - शोरूम में घुसा वाहन 5 युवक घायल,

Follow on Google News
 शोरूम में घुसा वाहन 5 युवक घायल,
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

     शहर में गुरुवार रात लापरवाही से गाड़ी चलाने की एक गंभीर घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। होम्योपैथिक डॉक्टर गजानंद मालवीय पर आरोप है कि उन्होंने शराब के नशे में तेज रफ्तार कार चलाते हुए नियंत्रण खो दिया और वाहन सीधे फुटपाथ पर चढ़ा दिया। हादसे में पांच युवक घायल हो गए, जबकि कई दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। बेकाबू कार आगे बढ़ते हुए एक शोरूम के अंदर जा घुसी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को हिरासत में लेकर मामला दर्ज किया।

    एमजी रोड थाना क्षेत्र में नगर निगम से चिकमंगलूर चौराहा के बीच क्लासिक जिंस के सामने यह हादसा हुआ। काले रंग की कार (एमपी 09 एडब्ल्यू 7657) तेज गति से आई और फुटपाथ पर खड़े पांच-छह युवकों को टक्कर मारते हुए श्री साईंराम जिंस होम में जा घुसी। हादसे में सौरभ पुत्र नरेश, अनिकेत लक्ष्मीनारायण कोरी, सचिन कुशवाह और राज वर्मा घायल हो गए। टक्कर के दौरान आसपास खड़ी कई स्कूटर और बाइक भी कार की चपेट में आ गईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।



    नशे में चालक, गुस्साई भीड़ ने किया विरोध

    पुलिस के अनुसार कार चालक गजानंद पुत्र मदनलाल मालवीय निवासी भवानी नगर, सांवेर रोड है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि वह शराब के नशे में था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के बाद चालक कार बंद नहीं कर पा रहा था और न ही वाहन को पीछे ले सका। नाराज लोगों ने कार के कांच तोड़ दिए और चालक की पिटाई कर दी। भीड़ ने उसे बताया कि कुछ लोग कार के नीचे दबे हुए हैं, जिसके बाद स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। सूचना मिलते ही एसीपी विनोद दीक्षित और टीआई विजय सिंह सिसोदिया मौके पर पहुंचे और हालात को नियंत्रित किया।


    गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज

    टीआई विजय सिंह सिसोदिया के मुताबिक राहुल जैन निवासी पेनजान कॉलोनी की शिकायत पर चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा में केस दर्ज किया गया है। हादसे में एक युवक के पैर में गंभीर चोट आई है। पुलिस जांच में सामने आया कि गजानंद ने सदर बाजार थाना क्षेत्र में शराब पी थी और काफी देर तक वहीं रुका रहा। नशा ज्यादा होने पर उसने अपने एक परिचित को फोन कर कहा था कि उससे कार नहीं चलाई जा रही है। इसके बावजूद वह वाहन लेकर रामबाग की ओर से निकल पड़ा और कुछ देर बाद हादसा हो गया।

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

    Latest Posts