नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रोविडेंट फंड (PF) भविष्य की सुरक्षा का मजबूत सहारा होता है। हर महीने सैलरी से कटकर जमा होने वाला यह पैसा जरूरत के समय या रिटायरमेंट के बाद काम आता है। लेकिन कई बार जब PF निकालने की जरूरत पड़ती है, तो पता चलता है कि UAN नंबर भूल गए हैं। बिना UAN के PF बैलेंस चेक करना या पैसा निकालना संभव नहीं होता।
UAN (यूनिवर्सल अकाउंट नंबर) आपके PF खाते की पहचान है। चाहे आप कितनी भी बार नौकरी बदलें, UAN हमेशा एक ही रहता है। इसके बिना PF ट्रांसफर या विड्रॉल की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकती। अच्छी बात यह है कि अब UAN दोबारा पाने के लिए HR के चक्कर नहीं काटने पड़ते। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने इसे आसान बना दिया है।
अगर आपके पास मोबाइल या इंटरनेट है, तो UAN जानना बेहद आसान है।
रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से मैसेज टाइप करें-
कुछ ही देर में EPFO की ओर से रिप्लाई आएगा, जिसमें आपका UAN नंबर लिखा होगा।
अगर आप UAN भूल गए हैं, तो घबराएं नहीं। EPFO की ये सुविधाएं आपको घर बैठे आसानी से अपना UAN दोबारा पाने में मदद करती हैं।