Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

खिलचीपुर में सोंधिया राजपूत समाज ने किया पौधरोपण:प्रदेशभर में 1 लाख 11 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य

राजगढ़ के खिलचीपुर में अखिल भारतीय सोंधिया राजपूत महासभा के तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प के साथ वृहद पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है। महासभा ने पूरे प्रदेश में 1 लाख 11 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस अभियान में समाज के पदाधिकारी, युवा और समाजबंधु ग्राम स्तर तक सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे।
खिलचीपुर में सोंधिया राजपूत समाज ने किया पौधरोपण

खिलचीपुर। सोंधिया समाज धर्मशाला परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। समाज के लोगों ने पौधारोपण के साथ उनके संरक्षण और संवर्धन का भी संकल्प लिया।

प्रदेशभर में चलेगा वृहद पौधरोपण अभियान

अखिल भारतीय सोंधिया राजपूत महासभा ने पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने के उद्देश्य से पूरे प्रदेश में 1 लाख 11 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। समाज के सभी वर्गों को इस अभियान से जोड़कर हरित भविष्य की दिशा में सामूहिक प्रयास किए जा रहे हैं।

छिंदवाड़ा : रॉयल एनफील्ड डीलरशिप के नाम पर 77 लाख की साइबर ठगी, बिहार से दो शातिर गिरफ्तार.

खिलचीपुर में लोगों ने किया पौधारोपण

इसी कड़ी में खिलचीपुर स्थित सोंधिया समाज धर्मशाला परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, पदाधिकारी, युवा और समाजबंधुओं ने उत्साहपूर्वक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

Breaking News

संरक्षण और संवर्धन का भी लिया संकल्प

कार्यक्रम का नेतृत्व अखिल भारतीय सोंधिया राजपूत महासभा के राष्ट्रीय महासचिव प्रताप सिंह सिसोदिया और जिला अध्यक्ष नारायण सिंह सालरियाखेड़ी के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर सभी ने ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण का भी संकल्प लिया।

सोहागपुर: बीजेपी सांसद के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट, कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण को बताया सामाजिक दायित्व

वक्ताओं ने कहा कि केवल पौधारोपण करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि पौधों को वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। महासभा ने विश्वास व्यक्त किया कि समाज के सामूहिक प्रयासों से 1 लाख 11 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य अवश्य पूरा होगा और यह अभियान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रेरणादायी उदाहरण बनेगा।

Edited By: Rohit Sharma

Ramesh Dangi
By Ramesh Dangi

Latest Posts