Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सोनम का प्यार दिखावा- राज को उसने सिर्फ मोहरा बनाया वो तीसरा शख्स कौन था यह खुलासा होना बाकी है?

Follow on Google News
सोनम का प्यार दिखावा- राज को उसने सिर्फ मोहरा बनाया वो तीसरा शख्स कौन था यह खुलासा होना बाकी है?
इंदौर - मेघालय में पति राजा रघुवंशी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार की गई इंदौर की सोनम रघुवंशी के राज बहुत गहरे हैं। हनीमून कपल के मेघायल में लापता होने की कहानी हर दिन नए मोड़ लेते हुए मर्डर मिस्ट्री तक पहुंच गई। अब तक यह तो साफ हो चुका है कि राजा का कत्ल हुआ और इसे अंजाम दिया सोनम, राज और उसके तीन दोस्तों ने। लेकिन अब भी कई अनसुलझे सवाल जिनकी तलाश पुलिस आरोपियों से पूछताछ के जरिए कर रही है। हत्याकांड का असली मास्टरमाइंड कौन है? अभी यह साफ होना बाकी है कि इस हत्याकांड का असली मास्टरमाइंड कौन है, राज कुशवाहा या सोनम रघुवंशी? पुलिस सूत्रों से बातचीत के आधार पर बताया गया है कि सोनम ही इस पूरे मामले की असली मास्टरमाइंड है और संभव है कि राजा का इस्तेमाल एक मोहरे के रूप में ही किया गया। सभी आरोपियों से पूछताछ की निगरानी कर रहे वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि सोनम ने सभी को झांसे में लेकर इस्तेमाल किया। राज को प्यार का वादा दिया तो अन्य को पैसों का लालच। पूरे मामले का असली साजिशकर्ता कौन - अब तक यह माना जा रहा था कि राज इस पूरे मामले का असली साजिशकर्ता है। उसे सोनम का प्रेमी बताया जा रहा था। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि इस मामले में और भी बड़े खेल का खुलासा हो सकता है। ऐसा प्रतीत होता है कि राज का इस्तेमाल मोहरे के रूप में हुआ। उन्हें शक है कि सोनम किसी तीसरे के साथ भागने की फिराक में थी और राज इस बड़े खेल से अनभिज्ञ था और इसलिए वह सोनम रघुवंशी की मदद करता रहा। तीसरा शख्स कौन था यह खुलासा होना बाकी- अब यह तीसरा शख्स कौन था यह खुलासा होना बाकी है। लेकिन ध्यान देने लायक बात यह है कि सोनम का परिवार और प्लाईवुड कंपनी में काम करने वाले लोग यह बार-बार दोहरा रहे हैं कि सोनम और राज के बीच प्रेम संबंध नहीं था। राज सोनम को दीदी बोलता था और सोनम उसे कई बार राखी बांध चुकी थी। यदि सोनम और राज के बीच सच में कोई ऐसा रिश्ता नहीं था तो उसने किसके लिए अपने पति की जान ली, यह सबसे बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। क्रटॉर्चर से थक चुकी हूं - जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है कई खुलासे हो रहे हैं। राज कुशवाह की व्हाट्सएप चैट ने सनसनी मचा दी है। इसमें सोनम ने राज से कहा था कि वो इस टॉर्चर से परेशान है, राजा करीब आ रहा है, मुझे पसंद नहीं। या तो तुम उसे मार दो वरना मैं मर जाऊंगी। ये चेट 13 मई की है। राजा के भाई विपिन रघुवंशी के अनुसार सोनम न केवल हत्या की साजिश में शामिल थी, बल्कि उसने इसे अंजाम देने के लिए राज को उकसाया। शादी के बाद सोनम केवल चार दिन ससुराल में रही। इस दौरान वह राज से गुप्त रूप से चैट करती रही। उसके पास दो मोबाइल फोन थे। उसने राजा की भाभी किरण को बताया कि एक फोन ऑफिस के लिए और दूसरा निजी इस्तेमाल के लिए है। राजा भरोसा करता था, इसलिए उसने सोनम का फोन चेक नहीं किया। यही भरोसा उसकी जान का दुश्मन बन गया।
Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts