Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

CJP Protest:जंतर मंतर पर सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल शुरू, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

राष्ट्रीय राजधानी के जंतर-मंतर पर पेपर लीक और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर चल रहे आंदोलन ने अब नया मोड़ ले लिया है। जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने छात्रों को न्याय दिलाने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने की है।
जंतर मंतर पर सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल शुरू, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

नई दिल्ली। अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि सोनम वांगचुक ने छात्रों के समर्थन में अनशन शुरू किया है। आंदोलन में बड़ी संख्या में छात्र, युवा और किसान नेता शामिल हुए, जबकि आयोजकों ने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग दोहराई।

अभिजीत दीपक ने दी अनशन की जानकारी

सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया कि सोनम वांगचुक ने छात्रों को न्याय दिलाने और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर भूख हड़ताल शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन छात्रों के अधिकारों और परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग को लेकर आगे बढ़ाया जा रहा है। इस पोस्ट के बाद आंदोलन की चर्चा और तेज हो गई।

Twitter Post

सोनम वांगचुक ने की शुरू की भूख हड़ताल

सोनम वांगचुक के अनशन शुरू करते ही जंतर-मंतर पर सैकड़ों प्रदर्शनकारी एकत्र हो गए। इनमें बड़ी संख्या में छात्र और युवा शामिल रहे, जबकि कुछ किसान नेताओं ने भी आंदोलन को अपना समर्थन दिया। अनशन की शुरुआत दो मिनट के मौन के साथ की गई, जिसके बाद सभा को संबोधित करते हुए आंदोलन की रूपरेखा रखी गई।

ये भी पढ़ें: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: SIT जांच में नए खुलासे, पैसे के बंटवारे के विवाद से खुलने लगा पूरा नेटवर्क; कई संदिग्धों की संपत्तियां रडार पर

राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

भूख हड़ताल शुरू करने से पहले सोनम वांगचुक और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपक राजघाट पहुंचे। यहां उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद दोनों जंतर-मंतर पहुंचे, जहां 20 जून से जारी आंदोलन के बीच अनिश्चितकालीन अनशन की शुरुआत की गई।

ये भी पढ़ें: ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड का किया कथित अपहरण, चाकू से किया हमला; कुछ ही सेकंड बाद कार में धमाका, युवक की मौत

पारदर्शी परीक्षा प्रणाली की उठी मांग

सभा को संबोधित करते हुए आयोजकों ने कहा कि इस आंदोलन का उद्देश्य देश की परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता और जनता का भरोसा बहाल करना है। अभिजीत दीपक ने देशभर के छात्रों, किसानों और सामाजिक संगठनों से आंदोलन में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि यह केवल एक परीक्षा का नहीं, बल्कि पूरे शिक्षा तंत्र में जवाबदेही सुनिश्चित करने का मुद्दा है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...

Latest Posts