राजा रघुवंशी हत्याकांड-पिता जिन्होंने पहले सोनम से नाता तोड़ा : जमानत के लिए पहुंचे शिलांग,होटल वाले से दिलवाई जमानत

शिलांग पुलिस की ढीली जांच, गिरफ्तारी प्रक्रिया में गड़बड़ी और ट्रायल में देरी का सीधा फायदा मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को मिला। 10 महीने बाद उसे सशर्त जमानत मिल गई। जेल से बाहर आने पर वह खामोश दिखी, जबकि रिश्ते तोड़ चुके पिता ने आगे आकर जमानत की प्रक्रिया पूरी करवाई।
पिता जिन्होंने पहले सोनम से नाता तोड़ा : जमानत के लिए पहुंचे शिलांग,होटल वाले से दिलवाई जमानत

इंदौर - राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है। मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी 10 महीने बाद जेल से बाहर आ गई, और इसकी सबसे बड़ी वजह बनी शिलांग पुलिस की लचर और सवालों के घेरे में आई जांच। अदालत ने साफ तौर पर कहा कि पुलिस की कार्यवाही में गंभीर खामियां थीं-कहीं धाराओं में गड़बड़ी, तो कहीं गिरफ्तारी प्रक्रिया में लापरवाही।

संबंधित खबर: राजा रघुवंशी में नया मौड़: 10 माह बाद सोनम रघुवंशी को सशर्त जमानत, शिलांग से बाहर जाने पर रोक

बाहर आई सोनम, लेकिन पूरी तरह खामोश

जेल से बाहर निकलते वक्त सोनम बिल्कुल शांत और गुमसुम नजर आई। मीडिया के सवालों पर उसने एक शब्द तक नहीं कहा और सीधे अपने पिता के साथ वहां से चली गई। इस पूरे घटनाक्रम में सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि वही पिता, जिन्होंने पहले सोनम से नाता तोड़ लिया था, अब उसकी जमानत के लिए शिलांग पहुंचे। उन्होंने ₹50,000 का मुचलका भरा और एक होटल संचालक को भी जमानती बनाया। जेल से बाहर आने के बाद सोनम उनके साथ अज्ञात स्थान पर चली गई।

संबंधित खबर: राजा रघुवंशी हत्याकांड : पत्नी सोनम रघुवंशी को मिली जमानत, भाई विपिन ने की पुष्टि

केस पहले ही पड़ चुका था कमजोर

इस मामले में पहले गिरफ्तार किए गए कुछ आरोपियों के खिलाफ सबूत नहीं मिलने पर अदालत उन्हें बरी कर चुकी है। इससे केस की नींव पहले ही डगमगाने लगी थी, और अब मुख्य आरोपी की जमानत ने इसे और कमजोर कर दिया है।


अब भी जेल में बंद हैं ये आरोपी
•    राज कुशवाह – सोनम का कथित प्रेमी, हत्या की साजिश और पूरी प्लानिंग का मुख्य किरदार 
•    विशाल चौहान – हमले में शामिल होने और फरार होने में मदद का आरोप 
•    आकाश राजपूत – घटना स्थल पर मौजूद रहकर हत्या में सहयोग का आरोप 
•    आनंद कुर्मी – शव ठिकाने लगाने में शामिल होने का आरोप

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts