PlayBreaking News

राजा रघुवंशी में नया मौड़:10 माह बाद सोनम रघुवंशी को सशर्त जमानत, शिलांग से बाहर जाने पर रोक

पुलिस जांच में खामियों, गिरफ्तारी प्रक्रिया की अस्पष्टता और गवाहों के बयान में देरी को देखते हुए अदालत ने सोनम रघुवंशी को सशर्त जमानत दी। हालांकि उसे शिलांग छोड़ने की अनुमति नहीं होगी और हर सुनवाई पर अदालत में उपस्थित रहना अनिवार्य किया गया है।
Follow on Google News
10 माह बाद सोनम रघुवंशी को सशर्त जमानत, शिलांग से बाहर जाने पर रोक

इंदौर से उठी सनसनीखेज़ साज़िश और मेघालय की वादियों में हुई निर्मम हत्या के इस बहुचर्चित केस में अब अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी और मृतक की पत्नी सोनम रघुवंशी को आखिरकार 10 महीने बाद जमानत मिल गई—लेकिन ये राहत भी सख्त पहरे में है। शिलांग की सेशन कोर्ट ने साफ कर दिया है कि सोनम शहर छोड़ने का सपना भी बिना इजाज़त नहीं देख सकती और हर सुनवाई पर अदालत में हाज़िरी देना उसकी मजबूरी होगी।

पुलिस की ढीली पकड़ बनी सहारा

अदालत ने अपने फैसले में पुलिस की जांच पर तीखा सवाल खड़ा किया। गिरफ्तारी के ठोस आधार पेश करने में नाकामी और दस्तावेजों में कानूनी धाराओं का अधूरा ज़िक्रइन्हीं चूकों ने आरोपी को राहत का रास्ता दिखा दिया। कोर्ट ने माना कि गिरफ्तारी की प्रक्रिया में गंभीर खामियां थीं, जिससे आरोपी के मौलिक अधिकारों का सीधा उल्लंघन हुआ।

10 महीने सलाखों के पीछे, अब सशर्त राहत

करीब 10 महीने तक जेल की अंधेरी कोठरी में बंद रहने के बाद अब सोनम को बाहर निकलने का मौका मिलेगा। पिता और मामा ने शिलांग पहुंचकर जमानत की रकम जमा कर दी है। माना जा रहा है कि जल्द ही जेल के दरवाज़े खुलेंगे, लेकिन आज़ादी अधूरी ही रहेगी।

सुस्त जांच ने खड़े किए सवाल

पूरे मामले में पुलिस की रफ्तार पर भी अदालत ने नाराज़गी जताई। 90 गवाहों की लंबी सूची में अब तक महज़ चार के बयान ही दर्ज हो पाए—ये आंकड़ा खुद जांच की सुस्ती का पर्दाफाश करता है। कोर्ट ने साफ कहा कि किसी आरोपी को अनिश्चित समय तक जेल में रखना न्याय के खिलाफ है।

जमानत की कड़ी शर्तें

  • बिना अनुमति शिलांग छोड़ना नामुमकिन
  • हर पेशी पर अदालत में हाज़िरी अनिवार्य
  • गवाहों या सबूतों से छेड़छाड़ की कोशिश नहीं
  • जांच में पूरा सहयोग करना होगा
  • ₹50,000 का मुचलका और दो जमानती जरूरी

प्यार, धोखा और मौत की खाई

इस केस की कहानी किसी क्राइम थ्रिलर से कम नहीं। शादी के महज़ 10 दिन बाद ही हनीमून पर गए दंपत्ति अचानक गायब हो गए। कुछ दिनों बाद पति राजा का शव 30 फीट गहरी खाई में मिला। जिस्म पर बेरहमी के निशान थे।  सोनम का रहस्यमयी ढंग से गायब होना पूरे केस की सबसे बड़ी गुत्थी बन गया था।

फिर कहानी ने ऐसा मोड़ लिया जिसने सबको हिला दिया। पुलिस के मुताबिक, सोनम ने अपने कथित प्रेमी और नौकर के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची। सुपारी किलर्स को हायर कर मौत का खेल खेला गया और सबूत मिटाने के लिए शव को खाई में फेंक दिया गया था ।

 

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts