PlayBreaking News

राजा रघुवंशी हत्याकांड :पत्नी सोनम रघुवंशी को मिली जमानत, भाई विपिन ने की पुष्टि

इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा अपडेट सामने आया है। मामले में आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी को कोर्ट से जमानत मिल गई है। जमानत के बाद केस ने नया मोड़ ले लिया है। हालांकि पुलिस जांच अभी जारी है और आगे की सुनवाई में कई अहम खुलासे होने की संभावना है।
Follow on Google News
पत्नी सोनम रघुवंशी को मिली जमानत, भाई विपिन ने की पुष्टि

इंदौर के चर्चित ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मामले की मुख्य आरोपी और मृतक की पत्नी सोनम रघुवंशी को शिलॉन्ग की अदालत ने जमानत दे दी है। उसे यह राहत चौथी सुनवाई के बाद मिली है। फिलहाल सोनम वहीं की जेल में बंद है और करीब 10 महीने बाद बाहर आएगी। जमानत की पुष्टि राजा के बड़े भाई विपिन रघुवंशी ने की है।

राजा के परिवार में छाई मायूसी

सोनम को जमानत मिलने के बाद राजा रघुवंशी के परिवार में मायूसी का माहौल है। परिजन इस फैसले से निराश नजर आ रहे हैं।

हनीमून के दौरान हुआ था हत्याकांड

राजा रघुवंशी और सोनम की शादी 11 मई 2025 को हुई थी। शादी के 10 दिन बाद 21 मई को दोनों हनीमून के लिए मेघालय के शिलॉन्ग गए थे। 23 मई को दोनों अचानक लापता हो गए, जिससे मामला सुर्खियों में आ गया।

खाई में मिला था शव

लापता होने के करीब 10 दिन बाद राजा रघुवंशी का शव 30 फीट गहरी खाई से बरामद किया गया। शव पर धारदार हथियार के कई घाव मिले, जिससे हत्या की पुष्टि हुई। उस समय सोनम लापता थी, जिससे उस पर शक गहराया।

ये भी पढ़ें: राजा रघुवंशी हत्याकांड - शिमला या कश्मीर जाने की दी थी सलाह ,लेकिन वो गई गुवाहाटी ?

सरेंडर के बाद खुला मामला

कुछ दिनों बाद सोनम उत्तर प्रदेश में सामने आई और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आकाश, आनंद और विशाल समेत अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। जांच में साजिश की बात सामने आई।

9 जून 2025 को हुई थी गिरफ्तारी

सोनम रघुवंशी को 9 जून 2025 को इंदौर से गिरफ्तार किया गया था। दोनों 23 मई को मेघालय के सोहरा (चेरापूंजी) इलाके से लापता हुए थे। बाद में राजा का शव बरामद हुआ।

ये भी पढ़ें: राजा रघुवंशी हत्याकांड पर फिल्म बनाने की तैयारी में आमिर खान! पर्दे पर लाएंगे हनीमून मर्डर केस का पूरा सच

जांच में सामने आया साजिश का एंगल

पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या के पीछे साजिश थी। आरोप है कि सोनम इस पूरे मामले की मास्टरमाइंड थी। जांच के दौरान पुलिस ने हथियार भी बरामद किए थे, जिनसे हमला किया गया था।

पहले खारिज हो चुकी थी जमानत

इससे पहले दिसंबर 2025 में शिलॉन्ग की अदालत ने सोनम की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। इस मामले में सोनम के अलावा राज कुशवाहा, विशाल सिंह चौहान, आकाश सिंह राजपूत और आनंद कुर्मी को भी गिरफ्तार किया गया था।

फिलहाल मामले की जांच जारी है। जमानत मिलने के बाद भी कोर्ट में सुनवाई चलेगी और सबूतों के आधार पर ही अंतिम फैसला होगा। इस नए घटनाक्रम के बाद मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts