Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सोहागपुर में 669 विद्यार्थियों ने एक साथ गाया ‘वंदे मातरम’, गूंज उठा विद्यालय परिसर

सोहागपुर के सरस्वती शिशु मंदिर में ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम के तहत वंदे मातरम के 150वें वर्ष पर सामूहिक गायन आयोजित हुआ। सांदीपनि, विवेकानंद, सनफ्लावर और सेमिरिटन स्कूल के 669 विद्यार्थियों ने एक साथ राष्ट्रगीत का गायन किया। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, विद्यालय प्रबंधन और शिक्षक भी शामिल हुए।
सोहागपुर में 669 विद्यार्थियों ने एक साथ गाया ‘वंदे मातरम’, गूंज उठा विद्यालय परिसर

सोहागपुर। स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर में शुक्रवार को राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के सामूहिक गायन का आयोजन किया गया। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की योजना के तहत वंदे मातरम के 150वें वर्ष में ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी शामिल हुए।

669 विद्यार्थियों ने किया सामूहिक गायन

कार्यक्रम में सांदीपनि विद्यालय, विवेकानंद विद्यालय, सनफ्लावर और सेमिरिटन स्कूल के कुल 669 विद्यार्थियों ने एक साथ वंदे मातरम का गायन किया। विद्यार्थियों के सामूहिक गायन से विद्यालय परिसर राष्ट्रभक्ति के माहौल से गूंज उठा।

/img/15/1790405967353

अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष जालम सिंह पटेल, नगर परिषद अध्यक्ष लता यशवंत पटेल, उपाध्यक्ष आकाश रघुवंशी, शिशु मंदिर संचालन समिति अध्यक्ष कृष्ण कुमार पालीवाल, समाजसेवी कन्नूलाल अग्रवाल और आनंद दुबे मौजूद रहे। वहीं, प्रशासन की ओर से एसडीएम डॉ. बबीता राठौर, बीईओ राकेश कुमार उईके, बीआरसी राकेश रघुवंशी और सीएमओ धर्मेंद्र शर्मा उपस्थित रहे।

Breaking News

‘वंदे मातरम’ के इतिहास की दी जानकारी

मुख्य वक्ता सांदीपनि विद्यालय के प्राचार्य रामकिशोर दुबे ने वंदे मातरम के इतिहास और महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने अपने उपन्यास ‘आनंद मठ’ में वंदे मातरम की रचना की थी। बाद में इसे राष्ट्रीय गीत के रूप में स्वीकार किया गया। उन्होंने गीत से जुड़ी ऐतिहासिक जानकारी भी साझा की।

विद्यालय स्टाफ और प्रबंधन समिति भी रही मौजूद

कार्यक्रम का संचालन जीवन दुबे ने किया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधन समिति से राजा भैया पटेल, देवराज पटेल, अभिषेक जैन, हीरालाल गोलानी और सौरभ सोनी सहित विद्यार्थी और विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा। शिशु मंदिर व्यवस्थापक संजीव कुमार दुबे और प्राचार्य अशोक कुमार दुबे ने आयोजन के उद्देश्य की जानकारी दी।

Neelam Tiwari
By Neelam Tiwari

नीलम तिवारी - सोहागपुर के वरिष्ठ पत्रकार, 40 वर्षों से निष्पक्ष, जनसरोकार और ग्रामीण मुद्दों की निर्...Read More

Latest Posts