Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मंजर भोपाली की शायरी के 50 साल पूरे होने पर सजेगी अदबी महफिल, दिग्विजय सिंह और आरफा खानम समेत कई हस्तियां होंगी शामिल

मंजर भोपाली की शायरी के 50 साल पूरे होने पर 27 सितंबर को भोपाल में अदबी महफिल सजेगी। दिग्विजय सिंह, आरफा खानम शेरवानी समेत कई हस्तियां शामिल होंगी।
मंजर भोपाली की शायरी के 50 साल पूरे होने पर सजेगी अदबी महफिल, दिग्विजय सिंह और आरफा खानम समेत कई हस्तियां होंगी शामिल

भोपाल। मशहूर शायर मंजर भोपाली की शायरी के 50 साल पूरे होने के मौके पर 27 सितंबर को भोपाल में एक खास अदबी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में देश के जाने-माने शायरों के साथ सियासत और पत्रकारिता से जुड़े कई चेहरे भी शामिल होंगे। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, एंकर आरफा खानम शेरवानी, विधायक अजय सिंह राहुल भैया, आरिफ मसूद और आतिफ अकील समेत कई मेहमान कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

आरफा खानम शेरवानी होंगी खास मेहमान

कार्यक्रम में एंकर आरफा खानम शेरवानी भी शामिल होंगी। वे मंजर भोपाली की शायरी के 50 साल पूरे होने पर अपने न्यूज चैनल के लिए खास पॉडकास्ट करेंगी। कार्यक्रम के दौरान उन्हें शॉल, श्रीफल, ट्रॉफी और नगद राशि देकर सम्मानित किए जाने की भी जानकारी दी गई है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अलावा विधायक अजय सिंह राहुल भैया, आरिफ मसूद और आतिफ अकील के साथ महिला कांग्रेस की रीना बौरासी की मौजूदगी भी रहेगी।

‘किसी खास एजेंडे के तहत नहीं जुट रहे लोग’

कार्यक्रम के केंद्र में रहने वाले शायर मंजर भोपाली ने कहा कि आयोजन में किसी व्यक्ति को किसी खास एजेंडे के तहत नहीं बुलाया जा रहा है। उन्होंने इसे अपनी शायरी के 50 साल पूरे होने का जश्न बताया। मंजर भोपाली ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से उनके पुराने संबंध हैं, इसलिए वे कार्यक्रम से जुड़े हैं। उन्होंने अजय सिंह राहुल भैया के परिवार से अपने दशकों पुराने संबंधों का भी जिक्र किया। वहीं आरफा खानम शेरवानी को लेकर उन्होंने कहा कि वह उनके लिए खास महत्व रखने वाले इस मौके को अपने कार्यक्रम में शामिल कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि आरिफ मसूद और आतिफ अकील उनके भाई-भतीजे जैसे रिश्तों को निभाने के लिए कार्यक्रम में शामिल होंगे। मंजर भोपाली के मुताबिक, कार्यक्रम में अदब का रंग प्रमुख रहेगा और इसका उद्देश्य सियासी चर्चा करना नहीं है।

CM डॉ. मोहन यादव को जान से मारने की धमकी, WhatsApp पर आया मैसेज; मुंबई से आरोपी गिरफ्तार

देशभर के शायर होंगे शामिल

मंजर भोपाली की शायरी के 50 साल पूरे होने के जश्न में देश के कई नामचीन शायर भोपाल पहुंचेंगे। कार्यक्रम में स्थानीय अदबी शख्सियतों को भी मंच दिया जाएगा। शहर के साजिद रिजवी कार्यक्रम को सूत्रों में पिरोएंगे, जबकि डॉ. महताब आलम कार्यक्रम का संचालन करेंगे। शहर के वरिष्ठ शायर जफर सहबाई और अंतरराष्ट्रीय पहचान रखने वाले डॉ. अंजुम बाराबंकवी भी अपनी नज्में, गजल और कलाम पेश करेंगे। इनके अलावा कई स्थानीय शायर भी मंजर भोपाली को अपनी गजलों के जरिए शुभकामनाएं देंगे।

Breaking News

ये शायर पेश करेंगे अपना कलाम

कार्यक्रम में डॉ. नवाज देवबंदी, इकबाल अशहर, जफर सहबाई, जौहर कानपुरी, महशर आफरीदी, डॉ. सुनील पवार, डॉ. तारिक कमर, शबीना अदीब, डॉ. अंजुम बाराबंकवी और हिमांशी बाबरा अपने कलाम पेश करेंगे। 27 सितंबर को होने वाले इस आयोजन में शायरी, गजल और नज्म के साथ मंजर भोपाली के साहित्यिक सफर के पांच दशकों को याद किया जाएगा। भोपाल में होने वाली इस अदबी महफिल में साहित्य और सार्वजनिक जीवन से जुड़े कई लोगों की मौजूदगी रहेगी।

Amit Sen
By Amit Sen

Latest Posts