Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सोहागपुर में RSS का युवा सम्मेलन, युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका का आह्वान

सोहागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा स्थानीय वाटिका गार्डन में एक दिवसीय युवा सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में सोहागपुर खंड के 16 से 35 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
सोहागपुर में RSS का युवा सम्मेलन, युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका का आह्वान
सोहागपुर में RSS का युवा सम्मेलन

सोहागपुर। सम्मेलन में युवाओं को संघ की कार्यपद्धति के अनुरूप बौद्धिक और शारीरिक गतिविधियों के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया। विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए अनुशासन, संगठन, राष्ट्रभावना और सामाजिक दायित्व के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

संघ की स्थापना और राष्ट्रसेवा पर जिला प्रचारक ने रखे विचार

बौद्धिक सत्र को संबोधित करते हुए संघ के जिला प्रचारक नरेंद्र मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना वर्ष 1925 में डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने राष्ट्रसेवा के उद्देश्य से की थी। उन्होंने कहा कि डॉ. हेडगेवार ने व्यक्तिगत जीवन से ऊपर राष्ट्रसेवा को अपना जीवन-ध्येय बनाया और युवाओं को संगठित कर उनमें कर्तव्य, समर्पण और सेवा की भावना विकसित करने पर जोर दिया।

ये भी पढ़ें: भिलाई में इंसानियत शर्मसार, गटर में मिला 2 दिन का नवजात, सफाई के दौरान मचा हड़कंप

शाखाओं के माध्यम से व्यक्तित्व निर्माण पर जोर

नरेंद्र मिश्रा ने कहा कि संघ शाखाओं के माध्यम से युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण के साथ उनमें राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, सेवा और सामाजिक समरसता की भावना विकसित करने का कार्य कर रहा है। युवाओं से आह्वान किया गया कि वे व्यक्तिगत विकास के साथ समाज और राष्ट्र निर्माण में भी सक्रिय भूमिका निभाएं।

Breaking News

राष्ट्र निर्माण और सकारात्मक नेतृत्व को मजबूत करना उद्देश्य

सम्मेलन का उद्देश्य युवाओं को संगठन से जोड़ते हुए उनमें राष्ट्र निर्माण, सामाजिक सेवा और सकारात्मक नेतृत्व की भावना को मजबूत करना रहा। कार्यक्रम के दौरान युवाओं को संगठन, सेवा और सामाजिक दायित्व के प्रति सक्रिय रहने का संदेश दिया गया।

ये भी पढ़ें: हरदा में पटवारियों ने सौंपा ज्ञापन, लंबित मांगों पर जताई नाराजगी

बड़ी संख्या में स्वयंसेवक और कार्यकर्ता रहे मौजूद

इस दौरान जिला कार्यवाह संजू सिलावट, नरेंद्र पटेल, रामबाबू पुरविया, खंड कार्यवाह इंद्र कुमार पटेल, अधिवक्ता शिव कुमार पटेल, रितेंद्र सिंह राजपूत, अधिवक्ता भरत तिवारी, मोहित ठाकुर, अजय पुरविया, हिमांशु गुर्जर, प्रियांशु गोस्वामी, बाबू मेहरा, मृणाल, मनोजीत हलधर, सौरभ कसेरा, अर्जुन कुशवाहा, मोहित कहार, अनमोल खंडेलवाल, बसंत नामदेव, यश सोनी, पुष्पराज पटेल, रिशव मालवीय सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Neelam Tiwari
By Neelam Tiwari

नीलम तिवारी - सोहागपुर के वरिष्ठ पत्रकार, 40 वर्षों से निष्पक्ष, जनसरोकार और ग्रामीण मुद्दों की निर्...Read More

Latest Posts