Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सोहागपुर: मारपीट के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, घर में घुसकर महिला को पीटा

सोहागपुर पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। न्यायालय से सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
सोहागपुर: मारपीट के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, घर में घुसकर महिला को पीटा
सोहागपुर: मारपीट के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

सोहागपुर। पुलिस के अनुसार 3 सितंबर 2026 को फरियादी प्रेमशंकर साहू, पिता रामनारायण साहू, निवासी राजपुरा, गौतम वार्ड सोहागपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने प्रकरण में धाराओं का इजाफा करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर विशेष न्यायालय नर्मदापुरम में पेश किया।

गुमशुदा महिला मिली

पुलिस टीम ने महिला की तलाश कर उसे 4 सितंबर को दस्तयाब किया और उसके बयान दर्ज किए। महिला ने पुलिस को बताया कि 3 सितंबर की रात करीब 11:30 बजे वह अपने घर पर थी। इसी दौरान मोहम्मद जाहिद शाह घर के अंदर आया। घर में मौजूद मेहमान से गाली-गलौज करते हुए उसने प्लास्टिक के पाइप से मारपीट की।

ये भी पढ़ें: हरदा से रूस तक पहुंचा अंशुल का हुनर, अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का किया प्रतिनिधित्व

साथियों ने भी की गाली-गलौज और दी धमकी

इसके बाद उसके साथी अनम शाह, मोहम्मद अरसद खान और शादाब अली ने भी गाली-गलौज की और रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने प्रकरण में धाराओं का इजाफा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस की विभिन्न धाराओं सहित एससी/एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई की।

Breaking News

चार आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

पुलिस ने मोहम्मद जाहिद शाह, पिता मोहम्मद हसीब शाह, निवासी राजेन्द्र वार्ड, सोहागपुर को गिरफ्तार किया। इसके अलावा अनम शाह, पिता मजीद शाह, उम्र 22 वर्ष, निवासी राजेन्द्र वार्ड, सोहागपुर को भी गिरफ्तार किया गया। मोहम्मद अरसद खान, पिता मोहम्मद इरशाद खान, निवासी मातापुरा स्कूल के पास, सोहागपुर और शादाब अली, पिता सरदार अली, उम्र 22 वर्ष, निवासी किलापुरा वार्ड, सोहागपुर को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया।

ये भी पढ़ें: मुरैना में दर्दनाक हादसा, जन्माष्टमी मनाकर पैदल लौट रहीं 3 महिलाओं की मौत

आरोपियों को विशेष न्यायालय नर्मदापुरम में किया पेश

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की अलग-अलग धाराओं सहित एससी/एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई कर उन्हें विशेष न्यायालय नर्मदापुरम में पेश किया। जहां से सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। म

Neelam Tiwari
By Neelam Tiwari

नीलम तिवारी - सोहागपुर के वरिष्ठ पत्रकार, 40 वर्षों से निष्पक्ष, जनसरोकार और ग्रामीण मुद्दों की निर्...Read More

Latest Posts