Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मुरैना में दर्दनाक हादसा, जन्माष्टमी मनाकर पैदल लौट रहीं 3 महिलाओं की मौत

मध्य प्रदेश के मुरैना में जन्माष्टमी उत्सव देखकर पैदल घर लौट रही तीन महिलाओं को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया है।
मुरैना में दर्दनाक हादसा, जन्माष्टमी मनाकर पैदल लौट रहीं 3 महिलाओं की मौत
जन्माष्टमी मनाकर पैदल लौट रहीं 3 महिलाओं की मौत

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना में जन्माष्टमी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मंदिर से उत्सव देखकर घर लौट रही तीन महिलाओं को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों महिलाओं की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, तीनों महिलाएं एक ही गांव की रहने वाली थीं और देर रात मंदिर से पैदल अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।

एक की मौके पर मौत, दो ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल दो अन्य महिलाओं को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ट्रक की टक्कर इतनी तेज थी कि उसका अगला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वह एक दुकान में जा घुसा।

पुलिस ने ट्रक कब्जे में लिया, ड्राइवर हिरासत में

सिविल लाइंस थाना पुलिस के अनुसार, हादसे के बाद ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है और उसके चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने जेसीबी की मदद से ट्रक को सड़क से हटाया।

Breaking News

बेटे ने बताया- पीछे से मारी टक्कर

हादसे में जान गंवाने वाली एक महिला के बेटे ने बताया कि उनकी मां समेत तीनों महिलाएं जन्माष्टमी के मौके पर मंदिर गई थीं। पूजा और उत्सव के बाद सभी पैदल घर लौट रही थीं। इसी दौरान पीछे से आए ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। परिजनों के मुताबिक, ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।

रीवा में भी दो दिन पहले हुआ था बड़ा हादसा

मध्य प्रदेश में सड़क हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। इससे दो दिन पहले रीवा जिले में रीवा-सीधी नेशनल हाईवे-39 पर भी दर्दनाक हादसा हुआ था। हादसे में पांच लोगों की मौत हुई थी, जबकि करीब 20 लोग घायल बताए गए थे। प्रशासन और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया था।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts