Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बेरसोवा इंटरनेशनल स्कूल में मनाया गया ‘रैनी डे’, नन्हे-मुन्ने बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने जीता सभी का दिल

बेरसोवा इंटरनेशनल स्कूल में हाल ही में 'रैनी डे' का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों की मनमोहक रंगारंग प्रस्तुतियों ने सभी दर्शकों का दिल जीत लिया।
बेरसोवा इंटरनेशनल स्कूल में मनाया गया ‘रैनी डे'

नगर स्थित बेरसोवा इंटरनेशनल स्कूल में नर्सरी, केजी-1 और केजी-2 के विद्यार्थियों के लिए ‘रैनी डे’ का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम में 70 से अधिक नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राओं ने बारिश की थीम पर आधारित आकर्षक प्रस्तुतियां देकर अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया।

गीत, नृत्य और मनोरंजक गतिविधियों से सजा कार्यक्रम

बारिश के मौसम की खुशियों को दर्शाते हुए बच्चों ने गीत, नृत्य और विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से ‘रैनी डे’ का उत्सव मनाया। रंग-बिरंगे परिधानों और मासूम अदाओं से बच्चों ने पूरे कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। उनकी प्रस्तुतियों पर उपस्थित अभिभावकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उत्साहवर्धन किया।

अभिभावकों ने भी उठाया कार्यक्रम का आनंद

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे अभिभावकों ने बच्चों के साथ इस विशेष आयोजन का भरपूर आनंद लिया। विद्यालय परिवार की इस पहल की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के आत्मविश्वास, रचनात्मकता और मंच पर प्रस्तुति देने की क्षमता को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

शिक्षकों की मेहनत से कार्यक्रम रहा सफल

विद्यालय के शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन और मेहनत से पूरा कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। बच्चों की तैयारी और प्रस्तुति ने सभी को प्रभावित किया।

ये भी पढ़ें: बैतूल: 15 साल से न्याय के लिए भटक रहा दिव्यांग, पीड़ित बोला-8 दिन में कब्जा नहीं हटा तो कलेक्टर से मांगूंगा जहर

संचालक ने जताया आभार

विद्यालय की संचालक श्रीमती साक्षी वर्गीस एवं श्रीमती वर्गीस ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अभिभावकों की उपस्थिति और सहयोग से बच्चों का उत्साह कई गुना बढ़ा और उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरणा मिली। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ रचनात्मक और सांस्कृतिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। आयोजन ने बच्चों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरते हुए पूरे परिसर को उत्साह और आनंद से भर दिया।

Edited By: Sumit Shrivastava

Buddhi Sharma
By Buddhi Sharma

Latest Posts