Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

हरदा:पुलिस बनी रक्षक, ट्रक ड्राइवर की बचाई जान; अस्पताल में चालक का इलाज जारी

हरदा जिले की थाना टिमरनी डायल 112 ने एक बार फिर तत्परता दिखाते हुए सड़क हादसे में घायल ट्रक चालक की जान बचाई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम सुनसान जंगल में घटनास्थल तक पहुंची। ट्रक में दबे चालक को बाहर निकालकर समय पर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
पुलिस बनी रक्षक, ट्रक ड्राइवर की बचाई जान; अस्पताल में चालक का इलाज जारी
पुलिस बनी रक्षक, ट्रक ड्राइवर की बचाई जान

हरदा। डायल 112 की तत्काल कार्रवाई से ट्रक में दबे घायल चालक को समय पर इलाज मिल सका। पुलिस कर्मचारियों की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया और चालक की जान बच गई।

रात साढ़े तीन बजे मिली हादसे की सूचना

बीती रात करीब साढ़े तीन बजे थाना टिमरनी की डायल 112 को एक्सीडेंट होने की सूचना मिली। सूचना देने वाले ने बताया कि टेमागांव के आगे जंगल में एक ट्रक पलट गया है, जिसमें ट्रक का ड्राइवर बुरी तरह दबा हुआ है। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हो गई।

NEET UG Counselling 2026 : मेडिकल एडमिशन से पहले MCC ने बदले 3 बड़े नियम, लाखों छात्रों का होगा फायदा

घटनास्थल तलाशते हुए ढेकना के जंगल तक पहुंची टीम

डायल 112 में तैनात कार्यवाहक प्रधान आरक्षक बब्बर धुर्वे और वाहन चालक ने घटना की गंभीरता को देखते हुए लगातार घटनास्थल की तलाश की। कर्मचारियों ने हार नहीं मानी और तलाश करते हुए ग्राम ढेकना के फोरलेन स्थित जंगल तक पहुंचे। वहां एक ट्रक पलटा हुआ मिला, जिसके अंदर चालक बुरी तरह दबा हुआ था।

Breaking News

कड़ी मेहनत से चालक को ट्रक से बाहर निकाला

डायल 112 के कर्मचारियों ने कड़ी मेहनत करते हुए घायल चालक को ट्रक के अंदर से सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद उसे तुरंत डायल 112 वाहन से सरकारी अस्पताल टिमरनी पहुंचाया गया। समय पर उपचार मिलने से घायल चालक की जान बच गई और फिलहाल उसका इलाज जारी है।

एमपी में बिजली उपभोक्ताओं को झटका! FCPPA सरचार्ज बढ़ा, 2 करोड़ से ज्यादा यूजर्स पर पड़ेगा असर

घायल चालक का अस्पताल में इलाज जारी 

घटनास्थल थाना सिवनी मालवा, जिला होशंगाबाद के ग्राम ढेकना के जंगल का बताया गया है। नाम-पता पूछने पर घायल चालक ने अपना नाम विक्रम राजश्री निवासी केशोद, जिला जूनागढ़, गुजरात बताया। डायल 112 में तैनात कर्मचारियों की तत्परता और समय पर की गई कार्रवाई से घायल को जीवनदान मिला, जिसकी स्थानीय लोगों ने भी सराहना की।

Edited By: Rohit Sharma

Uttam Tenguriya
By Uttam Tenguriya

हरदा जिला ब्यूरों - पीपुल्स समाचार संभागीय अध्यक्ष ( नर्मदापुरम) - पत्रकार कल्याण परिषद संचालक -...Read More

Latest Posts