Download on the App StoreGet it on Google Play
🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

सोहागपुर में अवैध रेत पर पुलिस का शिकंजा; दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के ड्राइवरों पर केस, डंपर भी पकड़ा

सोहागपुर में मानसून के दौरान रेत खनन पर प्रतिबंध के बावजूद अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस व खनिज विभाग ने कार्रवाई की। दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के चालकों-मालिकों पर प्रकरण दर्ज किया गया, जबकि मुरम से भरे डंपर को सुरक्षा के लिए थाने में खड़ा कराया गया।
Follow on Google News
सोहागपुर में अवैध रेत पर पुलिस का शिकंजा; दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के ड्राइवरों पर केस, डंपर भी पकड़ा
सोहागपुर में अवैध रेत उत्खनन को लेकर कार्रवाई की गई।

सोहागपुर। मानसून अवधि में जिले की समस्त नदियों में रेत खनन पर प्रतिबंध के बावजूद अवैध उत्खनन एवं परिवहन के मामलों में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। खनिज अधिकारी नर्मदापुरम के प्रतिवेदन पर रेत से भरी दो ट्रैक्टर-ट्रालियों के चालक एवं मालिकों के खिलाफ अवैध रेत चोरी तथा सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

बिना नंबर की ट्राली से भी ढो रहे थे रेत 

जानकारी के अनुसार 27 जुलाई 2026 को स्वराज 735 ट्रैक्टर-ट्राली क्रमांक एमपी 05 एजी 7003 को रेत का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर कार्रवाई की गई। उक्त ट्रैक्टर के चालक नासिर खान, निवासी सुभाष वार्ड सोहागपुर तथा मालिक इस्लाम खान, निवासी गांधी वार्ड सोहागपुर के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। इसी प्रकार 7 अगस्त 2026 को नीले रंग के न्यू हॉलैंड 3230 ट्रैक्टर-ट्राली, जो बिना नंबर के थी, को भी अवैध रेत परिवहन करते पाए जाने पर कार्रवाई की गई। इस मामले में ट्रैक्टर के अज्ञात चालक एवं मालिक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। दोनों मामलों में धारा 303(2) बीएनएस एवं सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम, 1984 की धारा 3 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

/img/375/1787146034512

ये भी पढ़ें: मप्र में चार IAS अफसरों के तबादले-भारती जाटव बनीं उच्च शिक्षा विभाग में अपर सचिव

डंपर भी थाने में खड़ा कराया

इधर, बुधवार को खनिज निरीक्षक नर्मदापुरम द्वारा डंपर क्रमांक एमपी 04 एचई 5344 को खनिज मुरम का अवैध रूप से परिवहन करते पाए जाने पर सुरक्षा की दृष्टि से थाना परिसर में खड़ा कराया गया है। मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है। खनिज विभाग एवं पुलिस की लगातार कार्रवाई से अवैध रेत उत्खनन और परिवहन करने वालों में हड़कंप की स्थिति है। प्रशासन द्वारा मानसून अवधि में नदियों से खनन प्रतिबंधित किए जाने के बावजूद अवैध परिवहन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है।

ये भी पढ़ें: विजयराघवगढ़ के शारदा माता मंदिर चोरी का खुलासा, दंपति गिरफ्तार; 12 वारदातों से उठा पर्दा

Neelam Tiwari
By Neelam Tiwari

नीलम तिवारी - सोहागपुर के वरिष्ठ पत्रकार, 40 वर्षों से निष्पक्ष, जनसरोकार और ग्रामीण मुद्दों की निर्...Read More

Latest Posts