Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मप्र में चार IAS अफसरों के तबादले-भारती जाटव बनीं उच्च शिक्षा विभाग में अपर सचिव

मप्र में बुधवार को चार अफसरों के तबादले किए गए हैं। इनमें से तीन अपर सचिव और  उप सचिव  हैं। एक अधिकारी पदस्थापना के लिए प्रतीक्षारत थे।
मप्र में चार IAS अफसरों के तबादले-भारती जाटव बनीं उच्च शिक्षा विभाग में अपर सचिव

भोपाल। राज्य शासन ने बुधवार को चार आईएएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए। इनमें खनिज साधन विभाग में अपर सचिव भारती जाटव ओगरे को उच्च शिक्षा विभाग में अपर सचिव बनाया गया है। गृह विभाग की अपर सचिव मनीषा सेंतिया को पयर्टन विभाग में अपर सचिव बनाया गया है। लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा की उप सचिव शुचिस्मिता सक्सेना को गृह विभाग में उप सचिव बनाया गया है। पदस्थापना के लिए प्रतीक्षारत विवेक कुमार को नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग में उपचसचिव बनाया गया है।  देखें लिस्ट :

/img/89/1787141740192

 

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts