Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play

Breaking News

सोहागपुर में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार

नर्मदापुरम के सोहागपुर में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। तीन अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा। इनके कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब और 25 क्वार्टर देशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने तीनों मामलों में केस दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। ग्रामीण महिलाएं भी अवैध शराब के खिलाफ प्रदर्शन कर रही हैं।
Follow on Google News
सोहागपुर में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार
अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का एक्शन

नर्मदापुरम जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सोहागपुर थाना पुलिस ने 20 अगस्त की रात तीन अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई की। थाना प्रभारी गिरीश त्रिपाठी के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 10 लीटर कच्ची महुआ शराब और 25 क्वार्टर देशी शराब जब्त की है।

पहली कार्रवाई में 5 लीटर महुआ शराब जब्त

पुलिस के मुताबिक, ग्राम सेहरा-टेकापार में मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की गई। यहां से 62 वर्षीय किशन पिता धन्नू पटारिया को पकड़ा गया। उसके कब्जे से 5 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 800 रुपये बताई गई है।

दूसरी कार्रवाई में युवक पकड़ा गया

इसी क्षेत्र में पुलिस ने दूसरी कार्रवाई करते हुए 18 वर्षीय अरशद पिता रहमत अली को पकड़ा। उसके पास से भी 5 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। इसकी कीमत करीब 800 रुपये बताई गई है।

Breaking News

देशी शराब बेचते पकड़ा गया आरोपी

तीसरी कार्रवाई ग्राम बकडाहाना में की गई। पुलिस ने यहां 50 वर्षीय विनोद रघुवंशी पिता गोपीलाल रघुवंशी को कथित तौर पर अवैध देशी शराब बेचते हुए पकड़ा। उसके कब्जे से 25 क्वार्टर देशी शराब प्लेन बरामद की गई। प्रत्येक क्वार्टर 180 एमएल का था और शराब की अनुमानित कीमत करीब 2500 रुपये बताई गई है।

पुलिस ने तीनों मामलों में प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति है।

अवैध कच्ची शराब के खिलाफ महिलाएं भी मुखर

वहीं, आदिवासी ग्रामीण इलाकों में अवैध कच्ची शराब को लेकर विरोध भी बढ़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं खुले तौर पर बिकने और बनाई जाने वाली कच्ची शराब के खिलाफ प्रदर्शन कर रही हैं। महिलाओं का कहना है कि अवैध शराब के कारण गांवों में सामाजिक और पारिवारिक समस्याएं बढ़ रही हैं।

कार्रवाई में उप निरीक्षक शहादत अली, सहायक उप निरीक्षक मुकेश नामदेव, आरक्षक 744 मनीष दायम, आरक्षक 75 अभय चौहान सहित थाना पुलिस का अन्य स्टाफ शामिल रहा।

Neelam Tiwari
By Neelam Tiwari

नीलम तिवारी - सोहागपुर के वरिष्ठ पत्रकार, 40 वर्षों से निष्पक्ष, जनसरोकार और ग्रामीण मुद्दों की निर्...Read More

Latest Posts