कटनी में 263 भेड़-बकरियों से भरा ट्रक पकड़ा, बिना परमिट और क्रूरता से परिवहन का आरोप; 2 आरोपी गिरफ्तार

कटनी में पुलिस ने भेड़-बकरियों के अवैध और क्रूरता पूर्वक परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। झिंझरी चौकी और यातायात पुलिस की टीम ने एचएच-30 पर गुलबारा ब्रिज के पास एक ट्रक को पकड़ा। ट्रक में बड़ी संख्या में भेड़, बकरी और बकरे भरे हुए थे। पुलिस ने कुल 263 पशुओं को बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, झिंझरी चौकी पुलिस को सूचना मिली थी कि यातायात पुलिस ने गुलबारा ब्रिज के ऊपर एनएन-30 पर भेड़-बकरियों से भरा एक ट्रक पकड़ा है। सूचना के बाद पुलिस टीम मौक पर पहुंची और ट्रक क्रमांग एमएच-31 एफबी-8433 की जांच की।
ट्रक में ठूंसकर भरे थे 263 पशु
जांच के दौरान ट्रक में बड़ी संख्या में बकरे, बकरियां और भेड़ क्रूरता पूर्वक भरे मिले। पुलिस ने ट्रक चालक से पशुओं के परिवहन से जुड़े वैध दस्तावेज मांगे, लेकिन चालक ने किसी भी दस्तावेज के होने से इनकार कर दिया। चालक ने पूछताछ में अपना नाम शिवा कुशवाहा, पिता राजकुमार कुशवाहा, उम्र 29 साल, निवासी श्यामनगर, थाना नागौद, जिला सतना बताया। पुलिस ने ट्रक और उसमें भरे 263 पशुओं को जब्त कर लिया। साथ ही ट्रक के चालक शिवा कुशवाहा और वाहन मालिक अनूप जनार्दन भैसारे के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम और मोटर व्हीकल एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
एसपी के निर्देश पर कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक जिला कटनी अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) ने जिले में पशुओं के अवैध और क्रूरता पूर्वक परिवहन के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इन्हीं निर्देशों के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य और उप पुलिस अधीक्षक अजाक शिवा पाठक के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई। कार्रवाई थाना प्रभारी माधव नगर शैलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में चौकी प्रभारी झिंझरी उनि राजेश कुमार दुबे और पुलिस टीम ने की।
इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका
कार्रवाई में यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह, चौकी प्रभारी झिंझरी उनि राजेश कुमार दुबे, सउनि. शशिभूषण सिंह, आर. 589 अजय सिंह, आर. 148 चन्द्रकमल पाण्डेय तथा थाना यातायात स्टाफ से सउनि संदीप बाल्मीकि और आरक्षक मंजय यादव की विशेष भूमिका रही।





















