Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सोहागपुर की बेटी दिव्यता वर्मा का लंदन के किंग्स कॉलेज में चयन, CLAT में हासिल की 182वीं रैंक

सोहागपुर की बेटी दिव्यता वर्मा ने लंदन के प्रतिष्ठित किंग्स कॉलेज लंदन (KCL) में लॉ की पढ़ाई के लिए चयनित होकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। दिव्यता की इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
सोहागपुर की बेटी दिव्यता वर्मा का लंदन के किंग्स कॉलेज में चयन, CLAT में हासिल की 182वीं  रैंक

सोहागपुर। दिव्यता वर्मा ने CLAT में ऑल इंडिया रैंक 182 और प्रदेश में 12वीं रैंक प्राप्त की है। इसके साथ ही LNAT परीक्षा में उच्च स्तरीय अंक हासिल कर किंग्स कॉलेज लंदन में LLB के लिए अपनी जगह बनाई है। सितंबर 2026 में वह उच्च शिक्षा के लिए लंदन जाएंगी। 

बचपन से ही मेधावी रही हैं दिव्यता वर्मा

दिव्यता वर्मा अधिवक्ता नितिन वर्मा और सुषमा वर्मा की बेटी हैं। बचपन से ही मेधावी छात्रा रही दिव्यता ने कक्षा 10वीं में भी सेंट पैट्रिक्स स्कूल, सोहागपुर से सर्वाधिक अंक प्राप्त कर परिवार का गौरव बढ़ाया था। वर्तमान में कक्षा 12वीं की परीक्षा भी 95 प्रतिशत अंकों के साथ द आइकॉनिक स्कूल, भोपाल से पास की। 

/img/118/1782383904392

ऑल इंडिया रैंक 182वीं प्राप्त की 

गौरतलब है कि इसी वर्ष देश की प्रतिष्ठित लॉ प्रवेश परीक्षा CLAT में दिव्यता ने ऑल इंडिया रैंक 182 और प्रदेश में 12वीं रैंक प्राप्त कर परिवार और जिले का नाम रोशन किया है। दिव्यता ने बताया कि उसका लक्ष्य हमेशा से ही लॉ के क्षेत्र में उच्च स्तरीय अध्ययन करना रहा है। वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्र सेवा करना चाहती हैं। इसी उद्देश्य के साथ उन्होंने अपनी तैयारी को आगे बढ़ाया।

/img/118/1782383948989

LNAT में सफलता के बाद KCL में मिला प्रवेश

इसी कड़ी में दिव्यता ने यूके की विधि शिक्षा के क्षेत्र की प्रतिष्ठित LNAT परीक्षा में उच्च स्तरीय अंक प्राप्त किए हैं। इसके आधार पर उन्होंने विश्व के प्रतिष्ठित किंग्स कॉलेज लंदन (KCL) में LLB की पढ़ाई के लिए अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया है। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे सोहागपुर के लिए गर्व का विषय बनी हुई है।

ये भी पढ़ें: यूपी बीजेपी की नई टीम घोषित: सूची में 19 उपाध्यक्ष और 8 महामंत्री शामिल; देखें पूरी लिस्ट

परिवार की शिक्षा परंपरा ने बनाया नया कीर्तिमान

हायर एजुकेशन के लिए वर्मा परिवार के बच्चों ने हमेशा से ही नगर का नाम गौरवान्वित किया है। दिव्यता के बड़े भाई दिव्यांश वर्मा का चयन IIT में हो चुका है, जबकि काव्यांश वर्मा ने JEE मेन्स एग्जाम पास कर प्रतिष्ठित कॉलेजों में अपनी दावेदारी सुनिश्चित की है। छोटे भाई अथर्व वर्मा भी अपने बड़े भाई-बहनों से प्रेरित होकर पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। दिव्यता की इस उपलब्धि पर द आइकॉनिक स्कूल भोपाल की प्राचार्या सुनीता पुरोहित दास, सेंट पेट्रिक स्कूल सोहागपुर के प्राचार्य दिलीप मिंज सहित शिक्षकों, छात्र-छात्राओं, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों ने शुभकामनाएं दी है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts