Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण पर सोहागपुर सीएमओ धर्मेंद्र शर्मा को कलेक्टर ने किया सम्मानित

सोहागपुर नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी धर्मेंद्र शर्मा को सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के प्रभावी और समयबद्ध निराकरण के लिए कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जून माह में 94.5 प्रतिशत वेटेज के साथ नगर परिषद को 'ए' ग्रेड मिला।
 सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण पर सोहागपुर सीएमओ धर्मेंद्र शर्मा को कलेक्टर ने किया सम्मानित
नर्मदापुरम कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने सोहागपुर सीएमओ धर्मेंद्र शर्मा को सम्मानित किया।

सोहागपुर। सीएम हेल्पलाइन (181) पर प्राप्त शिकायतों के प्रभावी एवं समयबद्ध निराकरण में उत्कृष्ट कार्य करने पर सोहागपुर नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) धर्मेंद्र शर्मा को कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया है।

सोहागपुर नगर परिषद को मिला A ग्रेड

सीएमओ धर्मेंद्र शर्मा ने सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के निराकरण को प्राथमिकता देते हुए स्वयं व्यक्तिगत रुचि दिखाई तथा अपने अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समन्वित प्रयासों से शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित कराया। इसी का परिणाम रहा कि जून माह में शिकायतों के निराकरण का वेटेज 94.5 प्रतिशत दर्ज किया गया, जिसके आधार पर नगर परिषद सोहागपुर को 'A' ग्रेड प्राप्त हुआ। उल्लेखनीय है कि सीएमओ धर्मेंद्र शर्मा इससे पूर्व भी सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के शत-प्रतिशत निराकरण के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर कलेक्टर द्वारा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किए जा चुके हैं।

कलेक्टर ने की सीएम हेल्पलाइन से जुड़े अफसरों-कर्मचारियों की तारीफ

इस अवसर पर कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने जिला प्रशासन की ओर से सीएमओ धर्मेंद्र शर्मा के साथ-साथ नगर परिषद सोहागपुर में सीएम हेल्पलाइन के कार्य से जुड़े सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की निष्ठा, समर्पण और उत्कृष्ट कार्यशैली की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। कलेक्टर ने कहा कि नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध एवं संतोषजनक निराकरण ही सुशासन की पहचान है और इसी दिशा में सभी अधिकारी-कर्मचारी निरंतर कार्य करते रहें। 

Neelam Tiwari
By Neelam Tiwari

नीलम तिवारी - सोहागपुर के वरिष्ठ पत्रकार, 40 वर्षों से निष्पक्ष, जनसरोकार और ग्रामीण मुद्दों की निर्...Read More

Latest Posts