Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सोहागपुर:MPPSC में अंजन दुबे ने हासिल की सफलता, सहायक अनुसंधान अधिकारी के पद पर हुआ चयन

सोहागपुर के लिए गर्व का पल है कि एमपी पीएससी परीक्षा में अंजन दुबे का चयन सहायक अनुसंधान अधिकारी के पद पर हुआ है। इस सफलता से परिवार के साथ पूरे नगर में खुशी का माहौल है।
MPPSC में अंजन दुबे ने हासिल की सफलता,  सहायक अनुसंधान अधिकारी के पद पर हुआ चयन
MPPSC में अंजन दुबे ने हासिल की सफलता

सोहागपुर। अंजन दुबे ने सहायक अनुसंधान अधिकारी की चयन सूची में प्रथम स्थान प्राप्त कर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय परिवार और अपने विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं को दिया है।

सहायक अनुसंधान अधिकारी पद पर हुआ चयन

MPPSC का रिजल्ट घोषित होने के बाद सोहागपुर निवासी अंजन दुबे पिता स्वर्गीय प्रमोद कुमार दुबे का चयन सहायक अनुसंधान अधिकारी के पद पर हुआ है। अंजन दुबे ने चयन सूची में प्रथम स्थान प्राप्त कर नगर और परिवार का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

राहुल-प्रियंका का गांधी स्मृति मार्च, विपक्षी दल भी साथ; बोले- छात्रों पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं, शिक्षा मंत्री हटें

चार वर्षों की मेहनत से मिली सफलता

अंजन दुबे, जीवन जी दुबे के भतीजे हैं। जीवन जी दुबे ने बताया कि मध्यप्रदेश सिविल सेवा परीक्षा 2024 की मुख्य परीक्षा के अंतर्गत 16 मार्च 2026 को आयोजित मौखिक परीक्षा के बाद अंजन दुबे का चयन साक्षात्कार के माध्यम से हुआ। उन्होंने बताया कि बीते चार वर्षों तक एकाग्रता और लक्ष्य के साथ की गई तैयारी का यह परिणाम है।

Breaking News

घर में खुशी का माहौल 

अंजन दुबे की सफलता पर उनके दोनों भाई अभिनव दुबे और आयुष दुबे सहित समस्त दुबे परिवार ने उन्हें बधाई दी है। अंजन दुबे सरस्वती शिशु मंदिर सोहागपुर के पूर्व छात्र हैं। विद्यालय के प्राचार्य अशोक कुमार दुबे और विद्यालय संचालन समिति ने भी उन्हें शुभकामनाएं और बधाई दी है।

IND vs ZIM: भारत ने पहले T20 में जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया, वैभव सूर्यवंशी ने 18 गेदों में जड़ा अर्धशतक!

परिवार और शिक्षकों को दिया सफलता का श्रेय

अंजन दुबे ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार जनों और विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं को दिया है। उनका कहना है कि परिवार के सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी सफलता से सोहागपुर के युवाओं को भी नई प्रेरणा मिली है।

Edited By : Rohit Sharma

Neelam Tiwari
By Neelam Tiwari

नीलम तिवारी - सोहागपुर के वरिष्ठ पत्रकार, 40 वर्षों से निष्पक्ष, जनसरोकार और ग्रामीण मुद्दों की निर्...Read More

Latest Posts