PlayBreaking News

रीवा: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से हड़कंप, युवक ने पुलिस-प्रशासन को दी चुनौती

रीवा में वायरल हुए एक वीडियो ने एक बार फिर अवैध हथियारों की बढ़ती पहुंच और कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। युवक का खुलेआम चुनौती देना प्रशासन के लिए चिंता का विषय बन गया है।
Follow on Google News
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से हड़कंप, युवक ने पुलिस-प्रशासन को दी चुनौती
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    रीवा में एक युवक का अवैध कट्टे के साथ वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह पुलिस को चुनौती देता नजर आ रहा है। इस घटना ने जिले में अवैध हथियारों की सप्लाई और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

    सोशल मीडिया पर वीडियो से मचा हड़कंप

    रीवा शहर में एक युवक का कट्टे के साथ वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ गई है। वीडियो में युवक खुद को ‘अभिषेक ठाकुर’ बता रहा है और खुलेआम पुलिस-प्रशासन को चुनौती दे रहा है। हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह वीडियो कब और कहां शूट किया गया।

    ये भी पढ़ें: MP news: मध्य प्रदेश में पुलिस कर्मियों की छुट्टियां रद्द, त्योहारों की वजह से लिया गया फैसला

    अवैध कट्टे के साथ धमकी भरा अंदाज

    वायरल क्लिप में साफ दिखाई दे रहा है कि युवक के हाथ में एक कट्टा है और वह आक्रामक अंदाज में लोगों को डराने की कोशिश करता दिख रहा है। वीडियो में युवक कर रहा है कि उसका नाम पूरे शहर में चलता है और पुलिस भी उससे परेशान है। इसी के साथ वह कह रहा है कि प्रशासन उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता, जिससे कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

     पुलिस महकमे में मचा हड़कंप 

    वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। बता दें कि रीवा जिले में अवैध हथियारों की उपलब्धता लगातार चिंता का विषय बनी हुई है। पुलिस के लिए यह एक गंभीर चुनौती बनता जा रहा है, क्योंकि आए दिन युवाओं के हथियारों के साथ फोटो और वीडियो सामने आ रहे हैं।

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts