PlayBreaking News

MP news:मध्य प्रदेश में पुलिस कर्मियों की छुट्टियां रद्द, त्योहारों की वजह से लिया गया फैसला

आगामी त्योहारों को देखते हुए मध्य प्रदेश में सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। पुलिस विभाग और नगर निगम दोनों ने सख्त निर्णय लेते हुए विशेष निर्देश जारी किए हैं।
Follow on Google News
मध्य प्रदेश में पुलिस कर्मियों की छुट्टियां रद्द, त्योहारों की वजह से लिया गया फैसला
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एमपी में आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं और भोपाल में मांस बिक्री पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया गया है। इसका उद्देश्य कानून-व्यवस्था बनाए रखना है।

    इमरजेंसी में ही मिलेगी छुट्टी 

    मध्य प्रदेश पुलिस ने आगामी त्योहारों को देखते हुए बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। मध्य प्रदेश पुलिस के डीजीपी ने सभी पुलिसकर्मियों और अधिकारियों की छुट्टियों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। आदेश के अनुसार अब कोई भी कर्मचारी बिना उच्च अधिकारियों की अनुमति के अवकाश नहीं ले सकेगा। केवल इमरजेंसी में ही छुट्टी दी जाएगी। 

    ये भी पढ़ें: Elvish Yadav : यूट्यूबर एल्विश यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, सांप के जहर और रेव पार्टी आरोपों वाली FIR खारिज

    कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लिया फैसला 

    आने वाले दिनों में ईद और रामनवमी जैसे बड़े त्योहारों को देखते हुए पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। प्रशासन का मानना है कि इस दौरान शांति और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए ये जरुरी कदम है। इस वजह से पूरे प्रदेश में पुलिस बल को ड्यूटी पर तैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं।

    भोपाल में धार्मिक पर्वों पर मांस बिक्री प्रतिबंधित

    राजधानी भोपाल में नगर निगम ने भी अहम कदम उठाया है। नगर निगम ने नवरात्रि, चेट्रीचंड्र, रामनवमी, महावीर जयंती और बुध जयंती के अवसर पर मांस बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस दौरान चिकन, मटन और अंडे की सभी दुकानें बंद रहेंगी।

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts