PlayBreaking News

BCCI Naman Awards 2026 :क्रिकेटर मंधाना- शुभमन गिल बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ ईयर से सम्मानित, मिताली- द्रविड़ को मिला ये अवॉर्ड

राहुल द्रविड़ को क्रिकेट इतिहास के महानतम बल्लेबाजों में गिना जाता है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 24 हजार से ज्यादा रन बनाए और बाद में कोच के रूप में भी भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। वहीं 1983 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रोजर बिन्नी उस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे
Follow on Google News
क्रिकेटर मंधाना- शुभमन गिल बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ ईयर से सम्मानित, मिताली- द्रविड़ को मिला ये अवॉर्ड
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। भारत के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल और स्टार ओपनर स्मृति मंधाना को 2024-2025 में शानदार प्रदर्शन के लिए रविवार 15 मार्च को आयोजित BCCI नमन अवॉर्ड्स में सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर (पुरुष और महिला वर्ग) से नवाजा गया है। गिल को प्रतिष्ठित ‘पॉली उमरीगर अवॉर्ड’ दिया गया, जबकि मंधाना को यह सम्मान रिकॉर्ड पांचवीं बार मिला है। बता दें गिल के करियर का यह दूसरा ‘क्रिकेटर ऑफ द ईयर’ पुरस्कार है। इससे पहले वह 2023 में भी यह अवॉर्ड जीत चुके हैं।

    द्रविड़, मिताली इस सम्मान से नवाजे गए

    इस समारोह में भारतीय क्रिकेट के तीन दिग्गजों रोजर बिन्नी, राहुल द्रविड़ और मिताली राज को कर्नल सीके नायडु लाइफटाइन अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार भारतीय क्रिकेट में उनके लंबे और महत्वपूर्ण योगदान को देखते हुए दिया गया।

    गिल ने बल्ले से मचाया कहर

    2025 का साल शुभमन गिल के लिए बेहद खास रहा। उन्होंने क्रिकेट के लंबे प्रारूप में खुद को भारतीय टीम के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में शामिल कर लिया। इंग्लैंड दौरे पर पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में टीम की कप्तानी करते हुए गिल ने 10 पारियों में 75.40 की औसत से 754 रन बनाए। वह इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। इस दौरान उनके बल्ले से चार शतक निकले और 269 रन उनकी सर्वोच्च पारी रही।

    गिल ने पिछले साल भारत की ICC आसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीत में भी अहम भूमिका निभाई। टूर्नामेंट में उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ पहले मैच में नाबाद 101 रन बनाए और पूरे टूर्नामेंट में कुल 188 रन बनाए।

    यह भी पढ़ें: चैंपियन कप्तान सूर्या जल्द बनेंगे पापा : मुंबई में आयोजित किया बेबी शॉवर इवेंट, चश्मा पहन पत्नी संग मारी ग्लैमरेस एंट्री

    मंधाना का नाम इस रिकॉर्ड में शामिल

    मंधाना ने 2025 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 1,703 रन बनाए। इसमें वनडे क्रिकेट में 1,362 रन शामिल हैं, जो किसी भी महिला क्रिकेटर द्वारा एक कैलेंडर वर्ष में बनाए गए सबसे ज्यादा रन हैं। वह महिला वनडे क्रिकेट में एक साल में 1,000 से ज्यादा रन बनाने वाली पहली बल्लेबाज भी बनीं।

    भारत को पहला महिला विश्व कप खिताब दिलाने में भी मंधाना की अहम भूमिका रही। उन्होंने नौ मैचों में 434 रन बनाए और टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी रहीं।

    द्रविड़, बिन्नी , मिताली का बड़ा योगदान

    राहुल द्रविड़ को क्रिकेट इतिहास के महानतम बल्लेबाजों में गिना जाता है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 24 हजार से ज्यादा रन बनाए और बाद में कोच के रूप में भी भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। वहीं 1983 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रोजर बिन्नी उस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे और बाद में कोच व प्रशासक के रूप में भी अहम भूमिका निभाई।

    महिला क्रिकेट की दिग्गज मिताली राज ने 23 साल के लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर में 232 वनडे मैचों में रिकॉर्ड 7805 रन बनाए और भारतीय महिला क्रिकेट को नई पहचान दिलाई। इसी योगदान के लिए इन तीनों को BCCI के सर्वोच्च सम्मान से नवाजा गया।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts