Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सिंगरौली में आंधी-तूफान का कहर:मकान की सीट गिरने से महिला की मौत, कई घर क्षतिग्रस्त

सिंगरौली में मौसम ने अचानक करवट ली और तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान ने कई इलाकों को प्रभावित कर दिया। करीब 20 मिनट तक चले खराब मौसम के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। इस दौरान एक मकान की सीट गिरने से महिला की मौत हो गई।
Follow on Google News
मकान की सीट गिरने से महिला की मौत, कई घर क्षतिग्रस्त
AI GENERATED IMAGE

सिंगरौली। तेज हवाओं और बारिश से कई ग्रामीण क्षेत्रों में नुकसान हुआ है। चितरंगी क्षेत्र में एक महिला की जान चली गई, जबकि एक किसान का कच्चा मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटों तक सतर्क रहने की सलाह दी है।

आदिवासी अंचल में सबसे ज्यादा असर

आंधी-तूफान का सबसे अधिक असर चितरंगी क्षेत्र के आदिवासी इलाकों में देखने को मिला। माडा थाना क्षेत्र के बेतरियां गांव में तेज हवाओं के कारण एक मकान की सीट अचानक गिर गई। हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 

ये भी पढ़ें: CG NEWS: VB-G RAM G योजना लागू होते ही छत्तीसगढ़ में बड़ा विरोध: 12 हजार मनरेगा कर्मचारी हड़ताल पर जाने को तैयार

तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया

महिला की मौत के बाद उनके तीन बच्चों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बताया जा रहा है कि उनके पति पहले ही दूसरा विवाह कर चुके हैं। ऐसे में बच्चों के सामने जीवन-यापन की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। परिजनों और ग्रामीणों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता और बच्चों के पालन-पोषण की व्यवस्था करने की मांग की है।

Breaking News

किसान का कच्चा मकान हुआ क्षतिग्रस्त 

खिरवा गांव के कैरेला टोला निवासी एक किसान का कच्चा मकान भी तेज आंधी की चपेट में आ गया। तेज हवाओं के कारण मकान की छत उड़ गई और दीवारों का एक हिस्सा ढह गया। घटना के समय पूरा परिवार घर के अंदर मौजूद था। गनीमत यह रही कि किसी भी सदस्य को चोट नहीं आई। 

ये भी पढ़ें: ममता बनर्जी को हटाकर नया अध्यक्ष घोषित: आखिर कौन हैं अरूप रॉय जिन पर बागियों ने खेला बड़ा दांव?

मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई 

मौसम विभाग ने जिले में आगामी 24 से 48 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। प्रशासन ने नागरिकों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है। 

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts