PlayBreaking News

सिंगरौली :शादी के दबाव से परेशान प्रेमिका ने की प्रेमी की हत्या, 24 घंटे में पुलिस ने सुलझाई ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री

सिंगरौली के मोरवा थाना क्षेत्र में कार के अंदर युवक का शव मिलने के मामले का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस के मुताबिक, शादी का दबाव बनाए जाने से परेशान प्रेमिका ने दुपट्टे से गला घोंटकर प्रेमी की हत्या कर दी। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
Follow on Google News
शादी के दबाव से परेशान प्रेमिका ने की प्रेमी की हत्या, 24 घंटे में पुलिस ने सुलझाई ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री
सिंगरौली के मोरवा थाना क्षेत्र में कार के अंदर युवक का शव मिलने के मामले का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया।

सिंगरौली। मोरवा थाना क्षेत्र में कार के अंदर युवक का शव मिलने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने महज 24 घंटे में खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, हत्या की वजह प्रेम संबंधों में चल रहा विवाद था। मामले में मृतक की प्रेमिका प्रिया गुप्ता को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

कार में मिला था युवक का शव

पुलिस के मुताबिक, 31 जुलाई की सुबह भगत सिंह कॉलोनी निवासी सत्यप्रकाश गुप्ता अपनी कार में अचेत अवस्था में मिले थे। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध होने पर पुलिस ने विभिन्न पहलुओं से जांच शुरू की।

वैज्ञानिक साक्ष्यों से खुली हत्या की परतें

मोरवा थाना प्रभारी डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एफएसएल रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। जांच के दौरान मिले सबूतों और पूछताछ में सामने आया कि मृतक और आरोपी महिला के बीच करीब दो वर्षों से प्रेम संबंध थे। पुलिस के अनुसार, सत्यप्रकाश लगातार शादी करने का दबाव बना रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और महिला ने कथित तौर पर दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

Breaking News

गुमराह करने की कोशिश भी नाकाम

पुलिस का कहना है कि वारदात के बाद आरोपी महिला ने जांच को भटकाने की कोशिश की, लेकिन जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पूरी घटना का खुलासा हो गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

सिंगरौली: 8 साल के बेटे की मौत के बाद बेबस पिता, शव वाहन न मिलने पर बाइक से घर ले जाना पड़ा शव

24 घंटे में सुलझी ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री

एसपी शियाज के.एम. के निर्देशन में पुलिस टीम ने इस ब्लाइंड मर्डर केस का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts