Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सिंगरौली में लोकायुक्त का एक्शन, 4 हजार की घूस लेते मुख्य लिपिक गिरफ्तार

सिंगरौली में रीवा लोकायुक्त ने जल संसाधन विभाग के मुख्य लिपिक को 4 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा। आरोप है कि वह 70 हजार रुपए के बीमा क्लेम के बदले घूस मांग रहा था।
सिंगरौली में लोकायुक्त का एक्शन, 4 हजार की घूस लेते मुख्य लिपिक गिरफ्तार
सिंगरौली में 4 हजार की रिश्वत लेते मुख्य लिपिक गिरफ्तार

सिंगरौली। मध्यप्रदेश के सिंगरौली में रीवा लोकायुक्त पुलिस ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए जल संसाधन विभाग के मुख्य लिपिक दिनेश कुमार श्रीवास्तव को 4 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। आरोप है कि वह विभाग के एक दिवंगत कर्मचारी के बेटे से बीमा क्लेम की राशि जारी कराने के बदले रिश्वत मांग रहा था।

पिता की मौत के बाद बीमा राशि के लिए काट रहा था चक्कर

शिकायतकर्ता रंजन साकेत के मुताबिक, उनके पिता रामकृष्ण साकेत सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त हुए थे। करीब डेढ़ साल पहले उनका निधन हो गया था। इसके बाद पिता की बीमा राशि के रूप में मिलने वाले 70 हजार रुपए के भुगतान के लिए रंजन विभागीय कार्यालय के चक्कर लगा रहे थे। आरोप है कि मुख्य लिपिक दिनेश श्रीवास्तव ने बीमा क्लेम की फाइल आगे बढ़ाने और राशि जारी कराने के बदले उनसे 4 हजार रुपए की मांग की।

Breaking News

शिकायत के बाद बिछाया जाल

रिश्वत मांगे जाने से परेशान होकर रंजन साकेत ने रीवा लोकायुक्त पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत की जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद निरीक्षक एस. राम मरावी के नेतृत्व में ट्रैप टीम गठित की गई। गुरुवार को बैढ़न बस स्टैंड तिराहे के पास स्थित एक ऑनलाइन दुकान में जैसे ही आरोपी ने कथित तौर पर रिश्वत की रकम ली, लोकायुक्त टीम ने उसे पकड़ लिया।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई

लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी मुख्य लिपिक के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में कानूनी प्रक्रिया जारी है।

Sanjay Tiwari
By Sanjay Tiwari

Latest Posts