Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Bhopal Power Cut: भोपाल के 65 इलाकों में शुक्रवार को बिजली कटौती, 6 घंटे तक बंद रहेगी सप्लाई

भोपाल में शुक्रवार को मेंटेनेंस के चलते करीब 65 इलाकों में बिजली कटौती होगी। मिनाल, जेके रोड, जाटखेड़ी समेत प्रभावित क्षेत्रों की पूरी लिस्ट और बिजली बंद रहने का समय जानें।
Bhopal Power Cut: भोपाल के 65 इलाकों में शुक्रवार को बिजली कटौती, 6 घंटे तक बंद रहेगी सप्लाई

भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 65 इलाकों में शुक्रवार को बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी मेंटेनेंस का काम करेगी, जिसके चलते अलग-अलग क्षेत्रों में 30 मिनट से लेकर 6 घंटे तक बिजली सप्लाई बंद रह सकती है। प्रभावित इलाकों में मिनाल, जेके रोड, चाणक्यपुरी, आकृति ईको सिटी, जाटखेड़ी, गीत गणेश, नैनागिरी, रापड़िया, मक्सी, बागली, अमलतास कॉलोनी और भवानी नगर समेत कई क्षेत्र शामिल हैं। ऐसे में लोग बिजली से जुड़े जरूरी काम पहले ही निपटा लें।

किस इलाके में कब रहेगी बिजली बंद?

सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक

मालवीय नगर, एमएलए रेस्ट हाउस और आसपास के इलाके।

सुबह 10 बजे से 11 बजे तक

आकृति ईको सिटी, 11 मील तिराहा, नंदी चौराहा, गुंज नगर, सहारा कॉलोनी, राधाकृष्ण रेसीडेंसी, भैरोपुर और आसपास के क्षेत्र।

सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

प्रगति परिसर, डिपो चौराहा, शास्त्री नगर, जीवन विहार, अन्नपूर्णा कॉम्प्लेक्स, इनकम टैक्स कॉलोनी, गीतांजलि, सोनिया गांधी परिसर, वेदवती हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, शिवलोक फेस-5, कस्तूरी हेरिटेज, दीप नगर, वर्धमान ग्रीन वैली, नक्षत्र इन्क्लेव और आसपास के इलाके।

सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक

सुहागपुर, फैथकलां, सुभालय सुहागा, पिपलिया केशो, गुराड़ी घाट, रतनपुर सड़क, नरेला हनुमंत, ऑस्ट्रिया कॉलोनी, सेज ग्रीन, सुमित्रा परिसर, सौम्या एवर ग्रीन, शिव जानकी वाटिका, सिग्नेचर ग्रीन और आसपास के क्षेत्र।

सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक

ओल्ड मिनाल, चाणक्यपुरी, दुर्गेश विहार, जेके रोड, मिनाल, गीत गणेश, आदित्य परिसर, नैनागिरी, छत्रसाल, राज सम्राट कॉलोनी और आसपास के इलाके।

सुबह 11 बजे से 11:30 बजे तक

रापड़िया, मक्सी, बागली, मेकर रिगालिया, अमलतास गोल्ड, कस्तूरी विहार, पॉम विष्ठा कॉलोनी और आसपास के क्षेत्र।

सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक

जाटखेड़ी, 16 एकड़, भवानी नगर और आसपास के इलाके।

दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक

अमलतास कॉलोनी, परस्पर कॉलोनी, छत्रपति कॉलोनी, सुरेंद्र स्टेट, दीपक सोसायटी, सुरेंद्र गार्डन, सागर होम्स, चिनार वुड और आसपास के क्षेत्र।

बिजली कटौती से पहले कर लें ये काम

बिजली बंद रहने के दौरान परेशानी से बचने के लिए मोबाइल और लैपटॉप चार्ज कर लें। पानी की मोटर, जरूरी घरेलू उपकरण और बिजली से जुड़े अन्य काम निर्धारित समय से पहले निपटा लें। बिजली सप्लाई बहाल होने का समय क्षेत्र के अनुसार अलग हो सकता है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts