Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

शादीशुदा प्रेमी ही कातिल:लिव-इन पार्टनर का मर्डर का लाश पचनदा नदी में फेंकी, गुमराह करने छपवाए ‘लापता’ के पर्चे

भिंड में बिहार निवासी नर्सिंग ऑफिसर स्नेहलता की  हत्या के मामले में शादीशुदा युवक सत्यप्रकाश उर्फ बादशाह जाटव पर आरोप है। पुलिस पूछताछ में हत्या का खुलासा होने के बाद पचनदा नदी में शव की तलाश की जा रही है। पुलिस आरोपी के दो साथियों की भी तलाश कर रही है।
शादीशुदा प्रेमी ही कातिल:लिव-इन पार्टनर का मर्डर का लाश पचनदा नदी में फेंकी, गुमराह करने छपवाए ‘लापता’ के पर्चे
सत्यप्रकाश और स्नेहलता

भिंड। पहले प्रेमजाल में फंसाया, फिर लिव-इन में रहने लगा और आखिर में कथित तौर पर हत्या कर अपने ही जुर्म पर पर्दा डालने की साजिश रच डाली। भिंड में सामने आए इस सनसनीखेज मामले में शादीशुदा युवक पर अपनी लिव-इन पार्टनर और बिहार निवासी नर्सिंग ऑफिसर स्नेहलता की हत्या का आरोप है। पुलिस पूछताछ में आरोपी के कथित तौर पर जुर्म कबूल करने के बाद मामले में नया मोड़ आ गया है। हैरानी की बात यह है कि जिस महिला की हत्या का आरोप उस पर है, उसी के लापता होने की सूचना भी उसने पुलिस को दी और गुमशुदगी के पर्चे तक छपवा दिए।

कॉलेज में हुई मुलाकात, फिर लिव-इन में रहने लगे

आरोपी सत्यप्रकाश उर्फ बादशाह जाटव भिंड का रहने वाला है और पहले से शादीशुदा है। मृतका स्नेहलता मूल रूप से बिहार की निवासी थी और नर्सिंग ऑफिसर के पद पर कार्यरत थी। कॉलेज की पढ़ाई के दौरान दोनों का संपर्क हुआ। इसके बाद दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे। दोनों का एक बेटा भी है। बताया गया है कि सत्यप्रकाश का अपनी पहली पत्नी से विवाद चल रहा था।

8 अक्टूबर को बेटे को पत्नी के पास छोड़ा

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने 8 अक्टूबर को अपने बेटे को पहली पत्नी के पास छोड़ दिया। इसके बाद वह स्नेहलता को कानपुर घुमाने के बहाने एंबुलेंस चालक राजवीर खन्ना और एक अन्य साथी के साथ ले गया। आरोप है कि रास्ते में स्नेहलता की हत्या कर दी गई और शव उत्तर प्रदेश की पचनदा के नदी में फेंक दिया गया।

ये भी पढ़ें: नवरात्र में मेधावी छात्राएं संभालेंगी भिंड जिला पंचायत अध्यक्ष की जिम्मेदारी, पहले दिन रेसलर शिवानी तोमर बनीं अध्यक्ष

हत्या के बाद खुद पहुंचा पुलिस के पास

वारदात के बाद आरोपी ने सिटी कोतवाली में लिखित आवेदन देकर स्नेहलता के लापता होने की सूचना दी। उसने गुमशुदगी के पर्चे भी छपवाए, ताकि किसी को उस पर शक न हो। पुलिस ने मामले की गहराई से जांच की और पूछताछ की तो हत्या का मामला सामने आया।

नदी में तलाश, दो साथियों की खोज

पुलिस की टीमें पचनदा नदी क्षेत्र में स्नेहलता के शव की तलाश कर रही हैं। आरोपी के दो साथियों की तलाश भी जारी है। सिटी कोतवाली प्रभारी मुकेश शाक्य के अनुसार, इस मामले में हत्या की जानकारी सामने आई है और शव की तलाश की जा रही है। मृतका के माता-पिता को भी सूचना भेज दी गई है।

ये भी पढ़ें: भिंड-गणपति विसर्जन के वक्त मातम; क्वारी नदी में तीन युवक डूबे, कनावर में पुल के नीचे हु़आ हादसा

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...

Latest Posts