Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दिल्ली में अभिजीत दिपके के प्रदर्शन पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, रोक लगाने से इनकार; पुलिस उठाएगी जरूरी कदम

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रमुख अभिजीत दिपके ने 16 अक्टूबर को दिल्ली में एक बार फिर लहरा दो तिरंगा प्रदर्शन का ऐलान किया है। इस प्रदर्शन को रोकने की मांग लेकर कनॉट प्लेस के दुकानदार दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचे, लेकिन कोर्ट ने प्रदर्शन पर रोक लगाने का आदेश देने से इनकार कर दिया।
दिल्ली में अभिजीत दिपके के प्रदर्शन पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, रोक लगाने से इनकार; पुलिस उठाएगी जरूरी कदम
दिल्ली में अभिजीत दिपके के प्रदर्शन पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

अभिजीत दिपके ने वीडियो संदेश जारी कर लोगों से शुक्रवार शाम 5 बजे तिरंगा लेकर कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क पहुंचने की अपील की है। सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस ने कोर्ट को भरोसा दिया कि प्रदर्शन को नियंत्रित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे। वहीं, चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर प्रदर्शन की अनुमति नहीं देने की मांग की है और 10 अक्टूबर के प्रदर्शन से कारोबार को 2,000 करोड़ रुपये का नुकसान होने का दावा किया है।

प्रदर्शन रोकने के लिए हाई कोर्ट पहुंचे दुकानदार

प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले कनॉट प्लेस के पालिका बाजार में सामान बेचने वाले दुकानदारों ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की। दुकानदारों ने विरोध-प्रदर्शन को रोके जाने की मांग की। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं के वकील ने कहा कि सेंट्रल पार्क के बीचों-बीच प्रदर्शन का ऐलान किया गया है और ऐसा लगता है कि दुकानदारों को निशाना बनाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: अमेरिका के हिंदू मंदिर पर Mass Shooting की साजिश से भारत चिंतित, विदेश मंत्रालय ने की जांच और कार्रवाई की मांग

हाई कोर्ट ने प्रदर्शन पर रोक लगाने से किया इनकार

दिल्ली हाई कोर्ट ने अभिजीत दिपके को प्रदर्शन करने से रोकने का आदेश देने से इनकार कर दिया। हालांकि, सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस ने अदालत को भरोसा दिया कि वह प्रस्तावित प्रदर्शन को नियंत्रित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाएगी। पुलिस के इस बयान को हाई कोर्ट ने रिकॉर्ड पर लिया और कानून के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करने की बात सामने आई।

'प्रदर्शन के कारण दुकानें बंद करनी पड़ीं'

सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं के वकील ने अदालत में कहा कि कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में प्रदर्शन का ऐलान किया गया है और दुकानदारों को निशाना बनाए जाने की आशंका है। वकील के मुताबिक, यह प्रदर्शन के लिए उचित जगह नहीं है और दुकानदारों ने पहले ही दुकानें बंद करना शुरू कर दिया है। उन्होंने दशहरा वीकेंड का हवाला देते हुए प्रदर्शन रोकने की अपील की।

चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री ने अमित शाह को लिखा पत्र

अभिजीत दिपके के प्रदर्शन के खिलाफ चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री ने भी विरोध जताया है। संगठन ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर कनॉट प्लेस में CJP के लहरा दो तिरंगा मार्च की अनुमति नहीं देने की मांग की है। संगठन का दावा है कि 10 अक्टूबर को हुए प्रदर्शन के कारण कारोबार को 2 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था।

Breaking News

प्रदर्शन को नियंत्रित करने के लिए पुलिस उठाएगी कदम

दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान पुलिस ने कहा कि वह कनॉट प्लेस में प्रस्तावित प्रदर्शन को नियंत्रित करने के लिए सभी संभव कदम उठाएगी। अदालत ने पुलिस के आश्वासन को रिकॉर्ड पर लिया है। 

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...

Latest Posts